फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm पर शुरू हुई सेलः आईफोन SE 5990 में तो मैकबुक खरीदने पर 10 हजार का कैशबैक

Mon, 07 Aug 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
paytm
विज्ञापन
मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने अपने मॉल पर सेल शुरू की है। इस सेल के जरिए लोग मात्र 5990 रुपये में आईफोन SE खरीद सकते हैं। इसके अलावा पेटीएम मॉल के ऐप से मैकबुक एयर या फिर प्रो खरीदने पर 10 हजार रुपये तक का कैशबैक भी मिल रहा है। रक्षाबंधन के दिन से शुरू हुई इस सेल में पेटीएम कई उत्पादों पर बढ़िया डिस्काउंट और कैशबैक दे रहा है। 
विज्ञापन


आईफोन SE 32 जीबी की कीमत वेबसाइट पर 22990 रुपये रखी गई है। इस पर कंपनी 3 हजार रुपये का कैशबैक दे रही है। इसके अतिरिक्त 15 फीसदी का डिस्काउंट भी मिल रहा है। पेटीएम आईफोन खरीदने पर 5 हजार रुपये के गिफ्ट वाऊचर्स भी दे रही है, जिसमें 2000 का फ्लाइट वाऊचर, 2000 का फैशन शॉपिंग वाऊचर और हजार रुपये का मोबाइल असेसरीज वाऊचर शामिल है। इन सबको मिलाकर के आईफोन 15990 का पड़ रहा है। इसके साथ ही कंपनी 9000 रुपये की बॉयबैक गारंटी भी दे रही है। इस हिसाब से आईफोन 5990 रुपये में आपका हो जाएगा। 
विज्ञापन


लैपटॉप पर मिल रहा है 10 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट
पेटीएम मॉल पर अगर आप लैपटॉप खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इस पर आपको 10 हजार रुपये से अधिक का कैशबैक मिलेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें