सरकार कैश ट्रांजेक्शन की लिमिट को 3 लाख रुपये से घटाकर के 2 लाख रुपये करने जा रही है। इसके लिए मंगलवार को लोकसभा में पेश किए गए वित्त विधेयक में इसके बारे में प्रस्ताव रखा गया है।
इस प्रस्ताव से काले धन पर रोक लग सकती है। इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में कैश ट्रांजेक्शन की लिमिट को 3 लाख करने का प्रस्ताव दिया था।
अगर किया उल्लंघन तो देना पड़ेगा जुर्माना
वित्त मंत्रालय में रेवेन्यू सचिव हसमुख अदिया ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने दो लाख रुपये से ज्यादा का कैश लेनदेन किया तो उस पर उतना ही जुर्माना लगाया जाएगा।
The penalty for violating this is a fine equivalent to the amount of transaction: Hasmukh Adhia, Revenue Secy
— ANI (@ANI_news) March 21, 2017