नोटबंदी के बाद देश में अरबपतियों की संख्या में काफी कमी आ गई है। हालांकि इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है और वो अब भी देश के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं।
मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 26 अरब डॉलर है। मंगलवार को जारी एक रिसर्च में यह आंकड़ा सामने आया है।
11 अरबपतियों की संपदा में आई कमी
हुरन ग्लोबल रिच लिस्ट इंडिया के अध्ययन में कहा गया है कि भारत में 132 अरबपति हैं,जो कि नोटबंदी से पहले 143 के करीब थे। इनकी कुल संपदा एक अरब डॉलर या इससे अधिक है।
कुल मिलाकर भारत में अरबपतियों की कुल संपत्ति 392 अरब डॉलर आंकी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी के बाद हालांकि देश में अरबपतियों की संख्या में कमी आई है लेकिन उनकी कुल संपत्ति पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत बढ़ी है।