फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राई का फैसला : एसएमएस का नया नियम एक हफ्ते तक टाला

Wed, 10 Mar 2021 06:26 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
TRAI - फोटो : Social media
विज्ञापन

दूरसंचार नियामक ट्राई ने एसएमएस लागू करने का नया नियम एक सप्ताह तक के लिए और टाल दिया है। नए नियम के तहत ग्राहकों को ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मिलने में हो रही असुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार, ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं और ओटीपी मिलने में आ रही परेशानी को देखते हुए नया नियम एक सप्ताह के लिए टाला जा रहा है। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अगले सप्ताह से इसे पूरी तरह लागू करना होगा।

ट्राई ने एसएमएस के सत्यापन का नया नियम 8 मार्च, 2021 से लागू किया था, लेकिन देशभर में हजारों ग्राहकों को ओटीपी मिलने में आ रही परेशानी की वजह से बैंकिंग व अन्य पंजीकरण सेवाओं पर असर पड़ा था।
विज्ञापन


दूरसंचार नियामक ने 2018 में ही इस नियम को लागू करने की बात कही थी और दूरसंचार कंपनियों को इसके लिए दो साल का समय दिया था। ट्राई का मानना है कि दूरसंचार कंपनियां ग्राहकों की प्राथमिकता का पालन नहीं करती हैं और उनकी सहमति का झूठा दावा करती हैं। 

क्या है नया नियम
अगले सप्ताह से लागू होने वाले ट्राई के नए नियम के तहत दूरसंचार कंपनियों को हर एसएमएस कंटेंट भेजने से पहले पंजीकृत टेक्स्ट से सत्यापित करना होगा। इसकी निगरानी टेलीकॉम आपरेटर की ओर से लगाए गए ब्लॉक चेन तकनीक से की जाएगी, जो मैसेज भेजने वाले की आईडी चेक करेगा। अगर यह मैसेज गैर-पंजीकृत आईडी से आया है तो उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें