फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अब चलेंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां, नागपुर में 200 गाड़ियों से हुई शुरुआत

Sat, 27 May 2017 06:17 PM IST
amarujala.com, Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
ओला चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन
देश भर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चलने वाली डीजल, पेट्रोल और सीएनजी वाली गाड़ियों के दिन लदने वाले हैं। केंद्र सरकार ने इसकी शुरूआत शुक्रवार को महाराष्ट्र में ऑरेंज सिटी के नाम से मशहूर नागपुर से की हैं जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 200 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल किया जायेगा। इसमें बसों के अलावा ऑटो और टैक्सी भी शामिल हैं, जो कि बिजली से चार्ज होकर के चलती हैं। 
विज्ञापन


सरकार ने किया महिंद्रा और ओला से करार
केंद्र सरकार ने इसके लिए महिंद्रा और ओला के साथ करार किया है, जो कि पूरे शहर में इस सेवा को मुहैया करा रही हैं। ओला केवल सेवा मुहैया कराएगी, वहीं महिंद्रा ने इसके लिए गाड़ियां उपलब्ध कराई हैं। गाड़ियों का स्वामित्व ओला के पास रहेगा। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने शुक्रवार को नागपुर एयरपोर्ट कॉम्पलेक्स में मल्टी मॉडल इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है। 

गाड़ियों को चार्ज करने के लिए बना है 'चार्ज स्टेशन'
इन सभी तरह की गाड़ियों को चार्ज करने के लिए ओला ने एयरपोर्ट परिसर के पास एक चार्जिंग स्टेशन का निर्माण भी किया है, जहां पर इन गाड़ियों को आसानी से चार्ज किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


सरकार ने माफ किया रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क
राज्य सरकार ने इस तरह के मॉडल को बढ़ावा देने के लिए रोड टैक्स, वैट और रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ कर दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने कहा कि वो इस कदम से देश भर में राज्य को मॉडल के रुप में पेश करना चाहता है। ओला ने इसके लिए 50 करोड़ का निवेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें