फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ब्स के 'गेम चेंजर्स' में अंबानी टॉप पर, जियो ने बदली इंटरनेट की दुनिया

Wed, 17 May 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
मुकेश अंबानी - फोटो : The Week
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स की 'ग्लोबल गेम चेंजर्स' की सूची में सबसे ऊपर है। इस सूची में उन लोगों के नाम शामिल हैं जो अपने कंपनियों में बदलाव कर करोड़ो लोगों की जिंदगियां बदल रहे हैं। फोर्ब्स की दूसरी वार्षिक सूची में 25 'निडर बिजनेस प्रमुख' के नाम शामिल है, जो मौजूदा चीजों में आक्रमकता के साथ बड़े बदलावों की कोशिश करते हैं। उनके इन प्रयासों का प्रभाव दुनिया भर में करोड़ो लोगों के जीवन पर पड़ता है।
विज्ञापन


60 वर्षीय मुकेश अंबानी भारत में इंटरनेट क्रांति लेकर आए, जिसकी वजह से वो इस सूची में टॉप पर हैं। फोर्ब्स ने अपनी टिप्पणी में कहा, "तेल और गैस के उद्योगपति ने देश के टेलिकॉम मार्केट में बड़ा कदम रखा। कौड़ी के दामों पर इंटरनेट सेवाएं देकर रिलायंस ने मात्र 6 महीनों में 10 करोड़ लोगों को अपने से जोड़ा। उन्होंने इंटरनेट सेवा की दिशा ही बदल दी।"

रिलायंस जियो की आपार सफलता के बाद फोर्ब्स ने कहा कि जो भी कुछ डिजिटल हो सकता है, वो हो रहा है। इस मामले में भारत किसी मुल्क से पीछे नहीं है। इस सूची में घरेलु उपकरणों की कंपनी डायसन के संस्थापक जेम्स डायसन, अमेरिका की इंवेस्टमेंट मेनेजमेट कंपनी ब्लैकरॉक के सह-संस्थापक लैरी फिंक, साउद अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान, स्नैपचैट के सह-संस्थापक इवान स्पीगल और अफ्रीकी बिजनेस टायकून क्रिस्टो वीजे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें