फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोगों को चाहिए बड़ी कार, समझिए मारूति सुजुकी के इन आंकड़ों से

Mon, 02 Jul 2018 04:50 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डॉट काम
विज्ञापन
maruti suzuki celerio x
विज्ञापन
आधुनिक जमाने में लोग अब छोटी कार की बजाय बड़ी कार को खरीदना पसंद कर रहे हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया के जून माह के बिक्री के आंकड़े यही दर्शा रहे हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया की कार बिक्री में जून माह में 36.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले साल इसी माह 106394 कारों की बिक्री हुई थी। जबकि इस साल जून माह में 144981 कारों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

पिछले साल जून माह में घरेलू बाजार में 93263 कारें बेची गई

2018 Maruti Suzuki Swift
कंपनी ने घरेलू बाजार में करीब 45 फीसदी की बढ़त के साथ 135662 कारें बेची। पिछले साल जून माह में घरेलू बाजार में 93263 कारें बेची गई। अल्टो और वैगन आर की बिक्री ज्यादा हुई। यह दोनों मॉडल की बिक्री में 15 फीसदी की बढ़त रही। पिछले जून में इस मॉडल की 25524 कारें बिकी थीं जबकि इस साल जून में 29381 कारें बिकी।
विज्ञापन

सेडान, सिआज मॉडल की कारों की बिक्री में 60 फीसदी की गिरावट आई

Maruti Baleno Altura
काम्पेक्स सेगमेंट में स्विफ्ट, एस्टिलो, डिजायर और बैलीनो की बिक्री में 76 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। पिछले साल जून में ऐसी 71570 कारें बिकी। जबकि पिछले साल जून में इन मॉडलों की 40496 कारें बिकी। सेडान, सिआज मॉडल की कारों की बिक्री में 60 फीसदी की गिरावट आई। पिछले साल इस मॉडल की 3950 कारें बिकी जबकि इस साल इस मॉडल की 1579 कारें ही बिकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें