फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी इंडिया को 17 साल बाद किसी तिमाही में पहली बार 268.3 करोड़ का घाटा

Thu, 30 Jul 2020 03:27 AM IST
अवधेश कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
मारुति सुजुकी इंडिया को 17 साल बाद किसी तिमाही में पहली बार घाटा हुआ है। कंपनी को 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 268.3 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। यह जुलाई, 2003 में कंपनी के सूचीबद्ध होने के बाद पहला ऐसा मौका है। 2019-20 की जून तिमाही में मारुति को कुल 1,376.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
विज्ञापन


कंपनी ने बुधवार को कहा कि जून तिमाही में उसकी शुद्ध बिक्री 3,679 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 18,738.8 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान उसने कुल 76,599 वाहन बेचे हैं। इसमें 67,027 वाहन घरेलू बाजार में और 9,572 वाहन विदेशी बाजार में बेचे। 2019-20 की समान तिमाही में मारुति ने कुल 4,02,594 वाहन बेचे थे।  

मारुति ने कहा, कोविड-19 महामारी के कारण कंपनी के इतिहास में यह अप्रत्याशित तिमाही रही। लॉकडाउन के कारण इस तिमाही के बड़े हिस्से में कंपनी के कारखानों में न तो कोई उत्पादन हुआ और न ही बिक्री हुई। मई में मामूली उत्पादन के साथ बिक्री शुरू हुई। 
विज्ञापन


कंपनी ने कहा, उसकी पहली प्राथमिकता कर्मचारियों, ग्राहकों सहित पूरी मूल्य श्रृंखला में उसके सहयोगियों की स्वास्थ्य, सुरक्षा और बेहतरी है। पूरी सावधानी से तैयार सुरक्षा नवाचार के साथ शुरू हुआ उत्पादन कार्य पूरी तिमाही में मुश्किल से नियमित कामकाज के दो सप्ताह के ही बराबर हो सका।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें