ऑटो एलपीजी उद्योग ने सरकार से जीएसटी में कटौती की मांग की है। इंडियन ऑटो एलपीजी कोलिशन (आईएसी) के महानिदेशक सुयश गुप्ता ने कहा कि ऑटो एलपीजी को सीएनजी जैसे स्वच्छ ईंधन के समान मानते हुए सरकार उसे वित्तीय प्रोत्साहन दे। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में प्रदूषण नियत्रण के लिए ऐसे ईंधन को प्रोत्साहन देना जरूरी है।
गुप्ता के मुताबिक, वित्त मंत्री और जीएसटी परिषद को पत्र लिखकर ऑटो एलपीजी पर जीएसटी को 18 से घटाकर पांच फीसदी और ऑटो एलपीजी किट पर जीएसटी को 28 से घटाकर पांच फीसदी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमें सब्सिडी की जरूरत नहीं है। हम जीएसटी कटौती जैसे नीतिगत हस्तक्षेप के जरिए सिर्फ समान अवसर चाहते हैं।