आम बजट से एक दिन पहले निवेशकों द्वारा लिवाली में ऐहतियात बरतने की वजह से बुधवार को सेंसेक्स 68.71 अंकों की गिरावट के साथ 36,000 के नीचे आ गया और 35,965.02 पर बंद हुआ।
वहीं,
निफ्टी 21.95 अंकों की गिरावट के साथ 11,027.70 पर बंद हुआ। मासिक आधार पर बीएसई के सेंसेक्स में 1,908.19 अंकों की तेजी दर्ज की गई है, जबकि निफ्टी में भी रिकॉर्ड 497 अंकों की बढ़त हुई है। डॉ. रेड्डीज के शेयरों में सर्वाधिक 3.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।