फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 43,689 करोड़ रुपये बढ़ा

नई दिल्ली, भाषा  Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 13 Jan 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Market capitalization

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 43,689 करोड़ रुपये बढ़ा है। इसमें आईटीसी और इंफोसिस का योगदान सबसे अधिक है।



शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में आईटीसी, एचडीएफसी, इंफोसिस, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गई। जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, एचयूएल और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण कम हुआ है।


आलोच्य सप्ताह के दौरान आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 17,941.73 करोड़ बढ़कर 3,61,773.90 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 10,026.05 करोड़ रुपये बढ़कर 2,98,684.46 करोड़ रुपये हो गया।


आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,378.07 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,43,822.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 4,506.92 करोड़ रुपये बढ़कर 2,70,013.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।


वहीं एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 2,837.12 करोड़ रुपये बढ़कर 3,41,770.70 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी ओर टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12,007.63 करोड़ रुपये घटकर 6,91,170.50 करोड़ रुपये पर आ गया है। 


कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,829.04 करोड़ रुपये कम होकर 2,32,958.82 करोड़ रुपये और हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड का बाजार मूल्यांकन 2,575.93 करोड़ रुपये गिरकर 3,82,785.70 करोड़ रुपये हो गया है।


एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 1,522.93 करोड़ रुपये घटकर 5,74,399.48 करोड़ रुपये हो गया। आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 728.93 करोड़ रुपये घटकर 6,95,910.71 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन


बाजार पूंजीकरण के मामले में शीर्ष 10 कंपनियों की रैंकिंग में टीसीएस को दूसरे पायदान पर छोड़कर आरआईएल एक बार फिर से पहले स्थान पर पहुंच गई है। इनके बाद एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, आईटीसी, एचडीएफसी, इन्फोसिस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान आता है।


बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 314.74 अंक चढ़कर 36,009.84 अंक पर पहुंच गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next