फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग आने वाले दो साल में बीमा कंपनी स्थापित करेगा : मनोज सिन्हा

Sun, 09 Sep 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
manoj sinha (File Photo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भुगतान बैंक और पार्सल निदेशालय शुरू करने के बाद भारतीय डाक की अगली योजना बीमा कंपनी स्थापित करने की है। संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि अगले दो साल में बीमा कंपनी बनाने का निर्णय किया गया है।

विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि डाक विभाग अब अपने आप को नए रूप में ढाल रहा है। पार्सल निदेशालय और भुगतान बैंक को शुरू कर अपने कारोबार का विविधीकरण करने के बाद डाक विभाग ने अगले दो साल में एक बीमा कंपनी स्थापित करने का निर्णय किया है। यह एक विशेष कारोबार इकाई होगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले हफ्तों में एक बीमा कंपनी स्थापित करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति का आवेदन पेश किया जाएगा। पीएम मोदी ने एक सितंबर को भारतीय डाक भुगतान बैंक (आईपीपीबी) की शुरुआत की थी। इससे सरकार का मकसद डाक विभाग की देशभर में पहुंच का लाभ उठाने का है। ताकि उसके तीन लाख डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम से वित्तीय समावेशन योजनाओं को सूदूरतम इलाकों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


डाक विभाग ने अप्रैल में पार्सल निदेशालय की भी शुरुआत की थी। यह स्वतंत्र तौर पर पार्सल या लॉजिस्टिक कारोबार को लेकर तेजी से निर्णय ले सकता है। वर्तमान में डाक विभाग, डाक जीवन बीमा की पेशकश करता है यह देश की सबसे पुरानी बीमा पॉलिसी है जिसकी शुरुआत 1884 में की गई थी। (इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें