फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति पर महंगाई ने बिगाड़ा गजक का स्वाद, 10 फीसदी तक बढ़े दाम

Tue, 14 Jan 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
गजक की दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज में मकर संक्रांति पर्व को लेकर गजक की दुकानें सज गई हैं, लेकिन महंगाई ने इसका स्वाद बिगाड़ दिया है। 10 प्रतिशत तक गजक की कीमतें बढ़ी हुई है। इसका असर बिक्री पर भी देखा जा रहा है। हालांकि गजक कारोबारियों को उम्मीद है कि मकर संक्रांति पर ठीकठाक कारोबार हो जाएगा। 
विज्ञापन


पिछली बार के मुकाबले इस बार गजक की कीमत में 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। बाजार में अलग-अलग वैरायटी की गजक 200 से लेकर 320 रुपये किलो तक की कीमत पर बिक रही है। बढ़ी कीमतों का असर गजक की बिक्री पर पड़ा है। 

मकर संक्रांति पर गजक की डिमांड को देखते हुए कारोबारियों ने अपने यहां अतिरिक्त कारीगर लगा दिए हैं, जो दिन-रात गजक की कुटाई कर रहे हैं। तरह-तरह की वैरायटी तैयार कराकर दुकान पर सजाया जा रहा है, जिससे ग्राहक आकर्षित हो सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तिल की कीमत बढ़ने से महंगी हुई गजक

विक्रेता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बाजार में तिल की कीमत अधिक होने से गजक की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अभी तक बिक्री कम हई है। उम्मीद है कि मकर संक्रांति पर बिक्री में तेजी आएगी। पर्व को देखते हुई कई वैरायटी की गजक तैयार कराई गई है।

 
वैरायटी  पिछले वर्ष के भाव प्रति किलो वर्तमान भाव
कुटी गजक 180 200  
तिल के लडडू 220     240
काजू कटलेट 300      320
काजू रोल 300   320
मावा रोल 300   320
सादा रोल 220  240

15 जनवरी को है मकर संक्रांति  
पंडित बालकिशन शर्मा ने बताया कि सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश को संक्रांति कहा जाता है। इस बार सूर्य 14 जनवरी की रात 2 बजकर 7 मिनट पर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिसके चलते यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें