फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में भारत और जर्मनी के बीच 160 उड़ानें संचालित करेगी लुफ्थांसा

Wed, 02 Sep 2020 08:24 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लुफ्तहांसा
विज्ञापन

लुफ्थांसा एयरलाइन ने मंगलवार को कहा कि वह सितंबर में भारत और जर्मनी के बीच 160 उड़ानें संचालित करेगी। यह अगस्त में संचालित उड़ानों की संख्या से चार गुना अधिक होगी।

विज्ञापन


इस वर्ष जुलाई में भारत और जर्मनी ने एक द्विपक्षीय एयर बबल समझौते पर हस्तक्षार किए थे। इसके तहत दोनों देशों की एयरलाइंस कुछ प्रतिबंधों के साथ विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन कर सकती हैं।

लुफ्थांसा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सितंबर में दिल्ली-फ्रैं कफर्ट, दिल्ली-म्यूनिख, मुंबई-फ्रैं कफर्ट, बंगलूरू-फ्रैं कफर्ट के बीच 10-10 साप्ताहिक उड़ानें संचालित होंगी। विज्ञप्ति के अनुसार केवल सितंबर में लुफ्थांसा, भारत और जर्मनी के बीच भारतीय उपभोक्ताओं को 160 उड़ानों की सेवा देगी, जो प्रतिदिन पांच से अधिक होंगी और अगस्त में संचालित उड़ानों से चार गुना से अधिक होगी।
विज्ञापन


लुफ्थांसा के दक्षिण एशिया के सीनियर सेल्स डायरेक्टर जॉर्ज एट्टीयिल ने बताया कि यह भारत से अंतरराष्ट्रीय हवाई आवाजाही की अत्यधिक मांग को दर्शाता है।  कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च से भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें निलंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें