देश के कई राज्यों में किसानों का कर्ज माफ करने से आने वाले साल में जीडीपी पर गंभीर असर पड़ने की संभावना है। संसद में शुक्रवार को पेश हुए आर्थिक सर्वे में इस बात की ओर इशारा किया गया है। यहां जाने सर्वे की 8 बड़ी बातेंः-
पढ़ेंः अगले दो सालों में दुनिया की अर्थव्यवस्था में बजेगा भारत का डंका: जेटली
जीएसटी के लागू होने से पॉजिटिव इफेक्ट होगा।
आर्थिक सर्वे के अनुसार, नोटबंदी से इकोनॉमी पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा है।
एयर इंडिया के विनिवेश से सरकार को फायदा होने की उम्मीद है। इससे सरकार के खजाने में काफी पैसा आयेगा।
बिजली पर सब्सिडी देने से भी इकोनॉमी पर अच्छा असर पड़ने की संभावना है।
पॉवर और टेलीकम्यूनिकेशन में प्रॉफिट कम होने से इकोनॉमी पर असर पड़ेगा।
फल, सब्जी व अन्य सामान के सस्ता होने से किसानों को उतना लाभ नहीं मिलेगा, जितना होना चाहिए।
किसानों के कर्ज माफ से भी जीडीपी पर नकरात्मक असर पड़ेगा।
नई नौकरियां मिलने में गिरावट हो सकती है, क्योंकि ऑटोमेशन की वजह से पहले से ही कई कंपनियों से लोग निकाले जा रहे हैं।