फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन बीमा कंपनियों को बड़ा फायदा, फरवरी में प्रीमियम आय 21 फीसदी तक बढ़ी

Tue, 09 Mar 2021 08:11 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
जीवन बीमा कंपनी - फोटो : social media
विज्ञापन

जीवन बीमा कंपनियों की नए कारोबार से प्रीमियम आय फरवरी 2021 में 21 फीसदी बढ़कर 22,425.21 करोड़ रुपये रही। बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के आंकड़े के अनुसार देश में 24 जीवन बीमा कंपनियों के नए कारोबार से प्रीमियम आय एक साल पहले इसी माह में 18,533.19 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन


इसमें देश की सबसे बड़ी और सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की प्रीमियम आय आलोच्य महीने में 24.18 फीसदी बढ़कर 12,920.57 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले फरवरी 2020 में यह 10,404.68 करोड़ रुपये थी।

आंकड़े के अनुसार शेष 23 निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों की नये कारोबार से प्रीमियम आय फरवरी 2021 में 16.93 फीसदी बढ़कर 9,504.64 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी महीने में 8,128.51 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन


निजी कंपनियों में एसबीआई लाइफ की नये कारोबार से प्रीमियम आय आलोच्य महीने में 62 फीसदी उछलकर 1,750.73 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी लाइफ की प्रीमियम आय 20 फीसदी बढ़कर 1,895.94 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा लाइफ की 35 फीसदी बढ़कर 640.26 करोड़ रुपये और मैक्स लाइफ की 31 फीसदी बढ़कर 731.80 करोड़ रुपये पर पहुच गई।

केनरा एचएसबीसी ओबीसी लाइफ की प्रीमियम आय भी आलोच्य महीने में 56 फीसदी उछलकर 186.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। इसके अलावा बजाज एलियांज लाइफ की प्रीमियम आय 50.3 फीसदी बढ़कर 692.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ को घाटा
हालांकि, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ की प्रीमियम आय फरवरी 2021 में 19 फीसदी घटकर 1,737.03 करोड़ रुपये रही। प्रामेरिका लाइफ की नये कारोबार से प्रीमियम आय आलोच्य महीने में 32.1 फीसदी घटकर 23.18 करोड़ रुपये और टाटा एआईए लाइफ की प्रीमियम आय 0.86 फीसदी घटकर 354.12 करोड़ रुपये रही।

संचयी रूप से नये कारोबार से प्रीमियम आय चालू वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल-फरवरी के दौरान 0.59 फीसदी बढ़कर 2,34,861.30 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गई।

इसमें चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में एलआईसी की नये कारोबार से प्रीमियम आय 3.01 फीसदी घटकर 1,56,068.64 करोड़ रुपये रही। हालांकि, निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनियों की नये कारोबार से प्रीमियम आय 8.56 फीसदी बढ़कर 78,792.66 करोड़ रुपये रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें