फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: अप्रैल से बढ़ जाएंगी एलईडी टीवी की कीमतें, वैश्विक बाजार में महंगे हुए ओपन सेल पैनल

Fri, 12 Mar 2021 07:11 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
LED TV
विज्ञापन

महंगाई से जूझ रहे उपभोक्ताओं पर अप्रैल से बोझ और बढ़ जाएगा। अधिकतर एलईडी टीवी उत्पादक कंपनियों ने 1 अप्रैल से दाम बढ़ाने की बात कही है। एलईडी टीवी बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले ओपन सेल पैनल की कीमतें पिछले एक महीने में 35% तक बढ़ चुकी है। इसकी भरपाई करने के लिए टीवी के दाम भी 5-7 फीसदी तक बढ़ाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


पैनासॉनिक इंडिया के अध्यक्ष व सीईओ मनीष शर्मा ने बताया कि पैनल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जो टीवी की कीमतों पर भी असर डालेंगे। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अप्रैल से एलईडी टीवी के दाम 5-7 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। हायर अप्लायंसेज इंडिया के अध्यक्ष एरिक ब्रेगेंजा ने कहा कि कीमतें बढ़ाने के अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं है। ओपन सेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और जिस तरह का ट्रेंड दिख रहा है, इसमें आगे भी इजाफा होता रहेगा। अगर ऐसा होता है, तो हमें भी एलईडी टीवी के दाम फिर से बढ़ाने होंगे। एलईडी टीवी के विनिर्माण में 60 फीसदी हिस्सेदारी सिर्फ ओपन सेल की होती है। एजेंसी

फ्रांसीसी कंपनी थॉमसन और अमेरिकी कंपनी कोडक को ब्रांड लाइसेंस देने वाली सुपर प्लास्ट्रोनिक्स का कहना है कि पिछले आठ महीने में ओपन सेल के दाम साढ़े तीन गुना से ज्यादा बढ़ चुके हैं। एलजी सहित कई कंपनियां पहले ही अपने एलईडी टीवी महंगे कर चुकी हैं। कंपनी के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह ने कहा, अप्रैल से प्रति इकाई 2-3 हजार रुपये कीमत बढ़ेगी। दिवा और शिंको ब्रांड से टीवी बेचने वाली कंपनी वीडियोटेक्स के समूह निदेशक अर्जुन बजाज ने कहा, 32 इंच वाली टीवी के दाम अप्रैल से 5-6 हजार रुपये बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन


चीनी कंपनियां बाजार में कर रहीं 'खेल'
मारवाह ने बताया कि ओपन सेल बाजार में चीन का दबदबा है और सभी विनिर्माता सिर्फ चीन में हैं। दूसरा विकल्प नहीं होने से चीन की एलईडी टीवी कंपनियां बाजार में खेल कर रही हैं। उन्हें ओपन सेल आसानी से और कम कीमत पर मिल जाते हैं, जिससे इन कंपनियों का बाजार लगातार बढ़ता जा रहा। सरकार ने भी एक साल बाद अक्तूबर, 2020 से ओपन सेल पर 5 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया है, जिससे घरेलू विनिर्माताओं पर बोझ और बढ़ गया। टीवी उत्पादन को भी पीएलआई योजना के दायरे में लाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें