फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST से आपको कहां हुआ नुकसान, कहां फायदा, जानिए सबकुछ

Sat, 20 May 2017 01:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
GST की नई कर दरें निर्धारित कर दी गई हैं। एजुकेशन और हेल्थ पर इस नई व्यवस्था में कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं सर्विसेज पर चार अलग-अलग दरों से जीएसटी लगाने का फैसला किया गया है। ट्रांसपोर्ट सर्विसेज पर पांच फीसदी, तो लग्जरी सर्विसेज पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी वसूला जाएगा।
विज्ञापन


रोड, रेल या हवाई मार्ग से यात्रा जैसी सेवाओं पर पांच फीसदी की दर से जीएसटी देना होगा। नॉन एसी रेस्तरां में खाने-पीने पर 12 फीसदी का टैक्स देना होगा। फाइनेंशियल सर्विसेज, टेलीकॉम, और एसी रेस्तरां में खाने-पीने पर 18 फीसदी की दर से टैक्स लगेगा।

फाइव स्टार होटलों में ठहरने, खाने-पीने पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी देना होगा। एक हजार रुपये से कम के होटल रूम, जनरल या स्लीपर में रेलयात्रा को जीएसटी से छूट दी गई है। सर्विसेज पर भी प्रोडक्ट्स की तरह ही जीएसटी की सभी चार दरें 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी लगेंगी।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टेशन पर पांच फीसदी की दर से जीएसटी लगाने का निर्णय हुआ है। ट्रेन में जनरल डिब्बे, स्लीपर और जनरल बस में यात्रा करने पर अब भी कोई सर्विस टेक्स नहीं लगाया गया है। वहीं एसी में ट्रेन का सफर या एसी बसों में यात्रा पर सर्विस टेक्स देना होगा। इसी के साथ हवाई सफर और ओला-उबर जैसी कंपनियों की टैक्सी में यात्रा करने पर 5 फीसदी का टैक्स देना होगा।

मनोरंजन के अन्य साधनों पर 28 फीसदी टैक्स लगेगा। प्रति दिन 1000 रुपये का शुल्क लगाने वाले होटल और लॉज को जीएसटी में छूट रहेगी। वहीं 1000 से 2000 रुपये प्रति दिन वाले होटल के लिए टैक्स 12 प्रतिशत निश्चित किया गया है। 2500 से 5000 रुपये प्रति दिन के किराए वाले होटल के लिए टैक्स रेट 18 फीसदी और 5000 रुपये से अधिक वाले होटल के लिए टैक्स रेट 28 फीसदी होगा।

जीएसटी के तहत सभी कारों पर 28 फीसदी का टैक्स लगाया गया है, वहीं छोटी कारों पर एक फीसदी का सेस तो एसयूवी व अन्य लग्जरी कारों पर 15 फीसदी तक का सेस लगाया गया है। ऑटो क्षेत्र के जानकारों के मुताबिक इस कदम से छोटी कारों की लागत बढ़ेगी और इसका बोझ ग्राहकों को उठाना पड़ेगा।

सर्विसेज पर इन दरों से लगेगा टैक्स

- फोटो : getty images
5 फीसदी
50 लाख तक के टर्नओवर वाले रेस्तरां, ओला, उबर कैब सर्विस, रेलवे, इकोनॉमी क्लास विमान सेवाएं
12 फीसदी
नॉन एसी रेस्तरां, बिजनेस क्लास विमान सेवाएं
18 फीसदी
शराब लाइसेंस वाले एसी रेस्तरां, टेलीकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज , होटल जिनकी कमरों की दर 2,500 से 5000 रुपये है
28 फीसदी
फाइव स्टार होटल, रेस क्लब, सट्टा, सिनेमा हॉल
ई-कॉमर्स कंपनियां सप्लायर को भुगतान करने से पहले सोर्स पर एक फीसदी की कटौती करेगी। फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसे ई-रिटेलर को जीएसटी देना होगा।

इन जरूरी चीजों पर लगेगा 5 फीसदी टैक्स

1- मछली, फिश फिलेट, फिश मीट (मसली और बगैर मसली हुई), फ्रोजन मीट, सूखी मछली, स्मोक्ड मछली, अल्ट्रा हाई टेंपरेचर मिल्क, दूध, सांद्रित दूध, चीनी मिला और अन्य मीठा दूध, स्किम्ड           मिल्क, योगर्ट, दूध, खमीर वाला दूध, फ्लेवर्ड, फ्रूटस, नट्स और कोकोआ मिला दूध, छेना, रजिस्टर्ड ब्रांड वाले यूनिट कंटेनर में रखा पनीर।

2- अंडे, उबले अंडे, यूनिट कंटेनर में रजिस्टर्ड ब्रांड वाला प्राकृतिक शहद, पशुओं से निकला प्राकृतिक खाद्य पदार्थ।

3- सब्जियां और फ्रोजेन सब्जियां, शकरकंद, सुपारी, फल और गिरि, आंशिक संरक्षित, खट्टे फलों और तरबूज के छिलके संरक्षित और गैर संरक्षित, कॉफी, ग्रीन टी के अलावा सभी फ्लेवर्ड और गैर         फ्लेवर्ड चाय, काली मिर्च , पिसी हुई गोल मिर्च, वनीला, दाल चीनी, लौंग, धनिया, अजवायन, सूखी अदरक, केसर, हल्दी, तेज पत्ता, कड़ी और अन्य मसाले।

4- टीन कंटेनर में रखा रजिस्टर्ड ब्रांड वाला अनाज, आलू के मील, पाउडर, छल्ले, ग्रेनुअल्स, सूखी फली और मील पाउडर, इमली, सिंघाड़ा, तीसी, अलसी, सूरजमुखी, तरबूज के बीज, पाम, सरसों बीज, पोस्ता बीज।

5- कीटनाशक, फ फूंदनाशक में इस्तेमाल होने वाले पौधे, चुकंदर, गन्ना, रेजिन, गम रेजिन , ग्वार गम, रुद्राक्ष, पान पत्ता, कत्था, सोयाबीन तेल, मूंगफली, ऑलिव पाम, मूंगफली, अलसी सरसों तेल,       वनस्पति  वसा और तेल।

6-पिज्जा ब्रेड, रस्क, टोस्ट ब्रेड और अन्य टोस्ट प्रोडक्ट, मीट का आटा, मील्स और पेलेट, तंबाकू पत्ता (रिवर्स चार्ज के तहत) नमक।

7- घरेलू इस्तेमाल में आने वाली एलपीजी, पेट्रोलियम गैस के अतिरिक्त कोल गैस, वाटर गैस, गैस वाले हाइड्रोकार्बन, न्यूक्लियर ग्रेड सोडियम।

8- साल्ट, दवा और औषधि और उनके साल्ट, डायग्नोस्टिक किट्स, बल्क ड्रग्स से बनने वाले फॉर्म्यूलेशन, सल्फोनेट अरंडी का तेल, मछली का तेल, हाथ से निर्मित सेफ्टी माचिस, नेचुरल रबर,              लेटेक्स से बने खिलौने वाले गुब्बारे।

9- हैंड पंप और उनके पार्ट्स, सोलर वाटर हीटर और सिस्टम, अक्षय ऊर्जा उपकरण और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स, सोलर लालटेन, सोलर लैंप।

10- आर्टिफिशियल किडनी, क्रच, व्हील चेयर, वाकिंग फ्रेम, ट्राइसाइकिल के पार्ट्स, केरोसिन प्रेशर लालटेन, केरोसिन प्रेशर लालटेन के पार्ट्स और गैंस मेंटल, झाड़ू,सरकंडे से बनने वाले मोढ़े, फूलझाड़ू,         सेंट्रल एक्साइज विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत उल्लिखित निजी इस्तेमाल के लिए खास दवाएं और औषधियां।

इन पर लगेगा 12 फीसदी टैक्स

- फोटो : Getty Images
1. घोड़ा, फ्रोजन मीट, सुअर का मीट, मीट से बने खाद्य पदार्थ 
2. मक्खन व अन्य वसा उत्पाद, पनीर
3. ड्राइ फ्रूट्स, बादाम, काजू, पिश्ता, खजूर, अंजीर, एवोकैडो, अनानास, अमरूद, अंगूर
4. स्टार्च, भेड़ व बकरी से तैयार वसा और तेल, मछली व अन्य समुद्री जीव से तैयार तेल
5. मीट से तैयार उत्पाद व सौस, संरक्षित मछली
6. फल व सब्जी का जूस
7. नमकीन, भुजिया, मिक्सचर व चबेना
8. सोया मिल्क, फ्रूट पल्प व जूस आधारित, नारियल पानी या दूध से बने पेय पदार्थ, 
9. मार्बल, ग्रेनाइट
10. फर्टिलाइजर 
11. फाउंटेन पैन व बॉल पेन स्याही
12. टूथपाउडर (3306 10 10)
13. अगरबत्ती व अन्य खुशबू वाले पदार्थ जो जलाने के बाद प्रयोग में आते हैं।
14. मोमबत्ती व इस तरह के अन्य उत्पाद
15. लेटेक्स रबर थ्रेड, सर्जिकल रबर दस्ताने, दूध पिलाने वाली बोतल का निप्पल, दूध पिलाने वाली बोतल
16. चमड़े से बने उत्पाद, खेलों में प्रयोग होने वाले दस्ताने
17.  लकड़ी की छड़ी, छाता व अन्य समान उत्पाद, रेलवे और ट्रामवे वुड स्लीपर, सीमेंट पार्टिकल बोर्ड,  जूट पार्टिकल बोर्ड, चावल की भूसी से तैयार बोर्ड, ग्लास फाइबर जिप्सम बोर्ड।
18. लकड़ी के उत्पाद जैसे कपड़े का हैंगर, बॉबिन, सिलाई के धागे की रील और विभिन्न प्रकार की टैक्सटाइल मशीनरी, माचिस की तीली, पेसिंल स्लैट, शिप, बोट और अन्य प्रकार की तैरने वाली         चीजों का लकड़ी से तैयार हिस्सा, घरेलू किचन में प्रयोग होने वाली लकड़ी सामग्री, नेचुरल कॉर्क
19. पेपर और पेपरबोर्ड, ग्लैसीन पेपर, असैप्टिक पैकेजिंग पेपर, गत्ते से तैयार कार्टन, बॉक्स, कॉपी, ग्राफ बुक, लैबोरेट्री नोटबुक, ब्रेल पेपर 
20. चिल्ड्रन पिक्चर और ड्राइंग बुक, प्रिंटेड पोस्टकार्ड, प्रिटेंड कैलेंडर, पोस्टर, कैटेलॉग,
21. चूना पत्थर से तैयार ईंट, राख से तैयार ईंट, लैंप, लालटेन के शीशे
22. मैथमेटिकल बॉक्स, ज्योमेटरी बॉक्स, कलर बॉक्स, पेंसिल शार्पनर, ब्लेड, चाकू, एनिमल शू नेल्स, सिलाई की सुई, केरोसिन बर्नर, लोहे से बनी मेज व घरेलू सामान
23. तांबे व एलुमिनयम के बर्तन, तांबे व एलुमिनियम से तैयार टेबल व किचन का सामान
24. सेलुलर व वायरलेस नेटवर्क के लिए टेलीफोन और उसका सामान
25. ट्रैक्टर (1800 सीसी से अधिक क्षमता का रोड ट्रैक्टर को छोड़कर), बिजली से चलने वाले दुपहिया या तिपहिया मोटर वाहन, साइकिल, साइकिल के पुर्जे, कृषि प्रयोग के लिए सेल्फ लोडिंग लोडर,       हस्तचालित वाहन जैसे हाथ रिक्शा, रिक्शा या बैलगाड़ी।
26. चश्मे का लैंस, कॉन्टेक्ट लैंस, ब्लड ग्लूकोज मॉनिटरिंग सिस्टम, मैथमेटिकल कैलकुलेटिंग उपकरण, ड्राइंग उपकरण, मेडिकल, सर्जरी में प्रयोग होने वाले उपकरण 
27. हरिकेन लालटेन, केरोसीन लालटेन, पेट्रोमेक्स, ग्लास चिमनी, एलईडी लाइट, टैक्सटाइल मैटीरियल से तैयार उत्पाद
47. खेल व कसरत में प्रयोग होने वाला सामान, बच्चों के खिलौने, पेंसिल, क्रेयन, चॉक, सैनिट्री तौलिया, नैपकिन, डाइपर 
48. पेटिंग, ड्राइंग और पेस्टल, सजावट सामग्री, डाक व रसीदी टिकट, 100 साल से अधिक प्राचीन वस्तुएं, ड्रग्स व दवाएं

18 फीसदी वाले GST प्रोडक्ट की सूची

1- कंडेंस्ड मिल्क (गाढ़ा दूध), जौ, सब्जी, पेक्टिक पदार्थ, सब्जी उत्पाद
2- रिफाइंड चीनी, शुगर क्यूब्स, कृत्रिम शहद
3- चीनी की मिठाई (सफेद चॉकलेट व बबल च्युइंगम को छोड़कर)
4- खुदरा बिक्री वाले शिशु उपयोग के सामान
5- पास्ता (मीट या अन्य के साथ), मैक्रोनी, नूडल्स, कार्न फ्लेक, वैफर्स, पेस्ट्री और केक
6- सिरका या एसिटिक एसिड से बने या संरक्षित सब्जियां, फल या टमाटर फूड
7- चीनी द्वारा संरक्षित सब्जियां, फल, बादाम, सॉस, सूप, जेम, फ्रूट जेली, फ्रूट व नट प्यूरी, फ्रूट व नट पेस्ट
8- इंस्टेंट चाय, एरोमा चाय, काली चाय, आइसक्रीम
9- इंस्टेंट फूड मिक्स पदार्थ, सॉफ्ट ड्रिंक्स, शर्बत, सुपारी, चीनी-बादाम मिश्रित दूध
10- डायबिटिक फूड (नमकीन, भुजिया, मिक्सचर के अलावा)
10- मिनरल वाटर
11- पेट्रोलियम तेल व उससे बने पदार्थ, केरोसिन तेल, लुब्रिकेटिंग तेल, डीजल व एटीएफ
12- पेट्रोलियम गैस, हाइड्रोकार्बन, पेट्रोलियम जेली
13- सिंथेटिक ऑर्गेनिक चमडे़ से बने पदार्थ, रंगने वाले द्रव्य पदार्थ, प्रिंटिंग स्याही, ड्राइंग या लिखने वाली स्याही
14- हेयर ऑइल, टूथपेस्ट, साबुन, वैक्स
15- लकड़ी, गोंद, सल्फेट, वुड टार, वुड नेफ्था
16- गर्म पानी की बोतल, आइस बैग, रबर के सामान, रबर गर्भनिरोधक व कंडोम, महिलाओं की सर्वाइकल कैप
17- टॉयलेट व फेशियल टिश्यूज, नेपकिन, कार्बन पेपर, सेनेटरी तथा कपड़े के सामान
18- स्टैंडर्ड वायर, बिजली के तार, यूज्ड सॉल्डरिंग, मेटल पाउडर
19- मेन्युफेक्चरिंग मशीनरी जिसमें वाशिंग, क्लीनिंग, ड्राय, प्रेसिंग, ब्लीचिंग आदि शामिल हैं
20- इंसुलेटर, कॉइल, इलेक्ट्रिकल फीचर, इलेक्ट्रिकल कनेक्टरों को छोड़कर मेकेनिकल पार्टस
21- इलेक्ट्रॉनिक खिलौने जिनमें ट्राइसिकल, स्कूटर, पैडल कार आदि शामिल हैं
विज्ञापन

इन प्रोडक्ट्स पर 28 फीसदी टैक्स

1- शीरा, च्युइंगम, बबल गम और बगैर कोको युक्त सफेद चॉकलेट, कोको बटर, वसा और तेल, बगैर चीनी वाला कोको पॉउडर, कोको युक्त चॉकलेट और अन्य खाद्य पदार्थ।
2- जौ का रस, आटा से तैयार खाद्य सामग्री, दलिया, स्टार्च, चॉकलेट युक्त वैफर्स, कॉफी इंस्टेंट वाले सामान, लैक्टोज सिरप, ग्लूकोज सिरप, पान मसाला, नॉन अल्कोहलिक पेय।
3- सनस्क्रीन, शैम्पू, हेयर क्रीम, हेयर डाई, शेविंग क्रीम, आफ्टर शेविंग क्रीम, डिओडरेंट, ऑर्गेनिक सरफेस एक्टिव प्रोडक्ट्स, त्वचा साफ करने वाला लिक्विड या क्रीम।
4- बाथरूम में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक के सामान, प्लाईवुड, पेटिंग्स लगाने के लिए लकड़ी के फ्रेम, वॉलपेपर, आर्टिफिशियल फ्लावर्स, विग्स (नकली बाल), नकली।
5- स्टोव्स (केरोसिन और एलपीजी छोड़कर), कुकर, रेडिएटर्स,  सैनेट्री वेयर, एल्युमीनियम फॉइल, खिड़की, दरवाजों में इस्तेमाल होने वाला एल्युमीनियम, रेजर और रेजर ब्लेड, मैनिक्योर और               पेडिक्योर इंस्ट्रूमेंट्स, हेयर क्लिपर, पेपर ट्रे, पेन ट्रे, पेपर क्लिप्स, साइन प्लेट, नेम प्लेट, एड्रेस प्लेट और इससे मिलते-जुलते तमाम तरह के नंबर प्लेट्स।
6- एयर और वैक्यूम पंप्स, एयर और गैस कंप्रेशर, एयर कंडिशनिंग मशीन (एसी),  रेफ्रिजेरेटर और अन्य फ्रीजर्स इक्विपमेंट्स, वाटर हीटर,  प्रिंटर, फोटो कॉपी मशीन, फैक्स मशीन, वाशिंग मशीन।
7- डिशवॉशर, सिलाई मशीन, ऑटोमोबाइल्स, मोटरसाइकल तंबाकू संबंधी सामान बनाने और पैक करने वाली मशीन,  प्राइमरी सेल्स और प्राइमरी बैटरी।
8- इलेक्ट्रिक इंस्टेनियस या स्टोरेज वाटर हीटर, इमर्सन हीटर, हेयर ड्रेसिंग उपकरण, कर्लिंग और हैंड ड्रायर।
9- धूप के चश्मे, दूरबीन, फोटोग्राफिक फ्लैशलाइट, फोटोग्राफिक लैबोरेट्री के लिए उपकरण और औजार, कलाई घड़ी, पॉकेट घड़ी, महंगी धातु वाले स्टॉप वॉच, वॉचबैंड और वॉच ब्रैसलेट, रिवॉल्वर।
10- वीडियो गेम्स कंसोल और मशीन, उत्सव, कार्निवाल में इस्तेमाल होने वाले सामान जैसे हाथी दांत का सामान।
11-सिगरेट लाइटर, स्मोकिंग पाइप, सेंट स्प्रे, पाउडर पफ, कॉस्मेटिक और ट्यॉलेट पैड, मोती, की-बोर्ड।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें