फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधिया का दावा: देश के 25 हवाई अड्डों पर हरित ऊर्जा का उपयोग, 121 को 2025 तक कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य

Thu, 20 Apr 2023 12:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंधिया ने कहा कि विमानन उद्योग का उत्सर्जन योगदान सबसे ज्यादा जांच के दायरे में रहा है। हमने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और विमानन उद्योग से उत्सर्जन को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को बताया कि देश के 25 हवाईअड्डे 100 प्रतिशत हरित ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। वहीं उन्होंने घोषणा की कि करीब 121 हवाईअड्डों को 2025 तक कार्बन न्यूट्रल बनाया जाएगा।

बता दें, सिंधिया दो दिवसीय यूरोपीय संघ-भारत विमानन शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले थे, लेकिन कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भाग लिया।

सबसे ज्यादा जांच के दायरे में विमानन उद्योग

उन्होंने कहा कि विमानन उद्योग का उत्सर्जन योगदान सबसे ज्यादा जांच के दायरे में रहा है। हमने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और विमानन उद्योग से उत्सर्जन को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं।

2030 तक कार्बन उत्सर्जन मुक्त बनाना लक्ष्य

सिंधिया ने कहा कि हम अपने हवाईअड्डों को साल 2024 तक हरित ऊर्जा का उपयोग करने और 2030 तक कार्बन उत्सर्जन मुक्त हासिल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। वहीं, 25 हवाई अड्डे पहले से ही 100 प्रतिशत हरित ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य साल 2025 तक अन्य 121 हवाई अड्डों को कार्बन न्यूट्रल बनाना है।

वातावरण में सुधार संभव

सम्मेलन में उड्डयन मंत्री ने कहा कि हमने इसे यथासंभव अनुकूल बनाने के लिए नियामक वातावरण में सुधार किया है। साथ ही उन्होंने यूरोपीय संघ के उद्योग के लोगों से इन अवसरों का लाभ उठाने और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते विमानन उद्योग का हिस्सा बनने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें