फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली के भी बाप निकले शाहरुख खान, मल्टीप्लेक्स में 2400 रुपये तक किया टिकट का प्राइस

Fri, 04 Aug 2017 02:54 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान की आज रिलीज हुई फिल्म जब हैरी मेट सेजल को भुनाने के लिए दिल्ली एनसीआर के मल्टीप्लेक्स मालिकों ने टिकट के प्राइस में बेहताशा बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में टिकट के प्राइस सबसे ज्यादा कर दिए गए हैं। जिस रेट पर टिकट का प्राइस रखा गया है वो मुंबई और बंगलूरू जैसे बड़े महानगरों में मौजूद मल्टीप्लेक्स से भी ज्यादा है। 
दिल्ली में एक टिकट का दाम 2400 रुपये तक कर दिया गया है। हालांकि रेट में बढ़ोतरी केवल पीवीआर ने अपने कुछ चुनिंदा मल्टीपलेक्स में की है। शाहरूख की फिल्म का क्रेज देखते हुए पीवीआर को उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म को देखने के लिए आएंगे। 
विज्ञापन


सोमवार को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार है। इसके चलते शनिवार से लेकर के सोमवार तक वीकेंड का माहौल रहेगा। सिनेमा मालिक इस त्योहार को फिल्म के बहाने पूरी तरह से भुनाने की फिराक में हैं।

जहां बंगलूरू के फोरम मॉल में पीवीआर में 1150 रुपये टिकट का प्राइस है, तो वहीं मुंबई के तीन मल्टीप्लेक्स में प्राइस 1200 से लेकर के 1500 रुपये के बीच है। वर्सोवा स्थित पीवआऱ आईकॉन और नरीमन पाइंट पर बने INOX लेजरप्लेक्स में टिकट 1200 रुपये का है। वहीं आईकॉन के गोल्ड क्लास में टिकट 1500 रुपये का है। 

दिल्ली-एनसीआर में सबसे महंगा टिकट
इस फिल्म के लिए पूरे देश में सबसे महंगा टिकट दिल्ली-एनसीआर में है। पीवीआर के दिल्ली और गुरूग्राम में सलेक्ट सिटी वॉक गोल्ड, एंबिएंस गोल्ड, सलेक्ट सिटी वॉक, डायरेक्टर कट एंबिएंस मॉल दिल्ली में टिकट का प्राइस 1000 रुपये से लेकर के 2400 रुपये तक है। वहीं वेव नोएडा में इसका टिकट 1150 रुपये रखा गया है। 
विज्ञापन


इस फिल्म में शाहरूख के अलावा अनुष्का शर्मा भी हैं। इस फिल्म को इमतियाज अली ने निर्देशित किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें