फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चीन में मेक इन इंडिया की धूम, डोकलाम विवाद के दौरान अगस्त में पहुंची रिकॉर्ड मांग

Sun, 08 Oct 2017 01:19 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
जलमार्ग से जाएगा आम
विज्ञापन
अगस्त में डोकलाम विवाद के दौरान भी चीन में मेक इन इंडिया की धूम रही। इस साल की शुरुआत से लेकर के पिछले सात महीनों में भारत से चीन को एक्सपोर्ट होने वाले सामान में 40.69 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल चीन के साथ हुए व्यापार में 1060 करोड़ डॉलर का कारोबार हुआ है। 
विज्ञापन


इस वजह से बढ़ा कारोबार
मिंट के मुताबिक, चीन में इस बार भारत से जिंक, लौह अयस्क और स्टील की डिमांड सबसे ज्यादा थी। पिछले साल अगस्त के मुकाबले इस साल चीन को हुए एक्सपोर्ट में 38.6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके साथ ही पिछले एक साल में कारोबार 126 करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया है। 

पढ़ें- भारत का फार्मा निर्यात में चीन पर दबदबा कायम

अगस्त में हुआ सबसे अच्छा व्यापार
भारत और चीन में डोकलाम सीमा विवाद अगस्त महीने में शुरू हुआ था, तब ऐसा लग रहा था कि दोनों देशों के बीच व्यापार पर सबसे बुरा असर पड़ने वाला है, लेकिन बिजनेस के हिसाब से वो महीना भारत के लिए बहुत अच्छा रहा। इस दौरान चीन ने भारत से 38.6 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 8190 करोड़ रुपए का आयात किया। 
विज्ञापन


कॉपर का निर्यात 151 फीसदी और आयरन ओर व स्लैग का इंपोर्ट 100.7 फीसदी बढ़ा है। चीन के लिए भारत साउथ अफ्रीका के बाद दूसरा सबसे बड़ा हीरे का ‎‎‎निर्यातक है। इस मामले में 10595 करोड़ रुपये के साथ भारत का मार्केट शेयर 32.97 फीसदी है।

वहीं,कॉटन, यॉर्न, सीमेंट, नमक, सल्फर, प्लास्टर के मैटेरियल भी भारत चीन को निर्यात करता है। हालांकि इस बीच चीन से आयात बढ़ने से भारत का व्यापार घाटा भी बढ़कर करीब 289315 करोड़ रुपये हो गया है।

जनवरी से अगस्त में भारत में चीन से आयात 14 फीसदी बढ़कर 289250 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं इस दौरान बाइलैटरल ट्रेड 18.34 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 358215 करोड़ रुपये पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें