फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुस्त पड़ा आईटी सेक्टर, अगले 3 सालों में जाएंगी 20-25 फीसदी नौकरियां

Tue, 09 May 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
2008 की वैश्विक मंदी के बाद हाल ही में सुस्त पड़े आईटी सेक्टर में कई लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। कई बड़ी कंपनियां अपने शीर्ष अधिकारियों को बाहर निकालने के मूड में है। साथ ही संभव है कि 15 अरब डॉलर की इस इंडस्ट्री में कई जूनियर कर्मचारियों पर भी गाज गिरे। इसका कारण है कि इंडस्ट्री की ग्रोथ उम्मीद से काफी कम है और कंपनियां अमेरिका की ओर रुख कर रहीं है।
विज्ञापन


कॉग्निजेंट ने पिछले हफ्ते ही करीब 1000 लोगों को दरवाजा दिखाया था। खबर है कि कंपनी करीब 6000 लोगों को बाहर कर सकती है। इसके अलावा, इंफोसिस भी उच्च स्तर के करीब हजार लोगों को अलविदा कह सकती है। 3 सप्ताह पहले विप्रो के सीईओ अबिद अली नीमुचवाला ने कहा था कि यदि रेवेन्यु नहीं बढ़ा, तो इस साल बड़ी संख्या में लोगों की विदाई होगी।

कॉग्निजेंट की ग्रोथ साल 2015-16 में 20 फीसदी की रही, जो इस साल 8 फीसदी की थी। इसी तरह इंफोसिस की ग्रोथरेट 13.3 फीसदी से घटकर 8.3 ही रह गई है। यह इस साल 6.5 फीसदी तक गिर सकती है। ऐसा ही हाल टीसीएस का है, जो 12-15 फीसदी की तुलना में 8.3 फीसदी ही ग्रोथ दर्ज कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 तक करीब एक चौथाई नौकरियां जाएंगी

जॉब्स - फोटो : NWZ
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौर आईटी सेक्टर के लिए अनुकूल नहीं है। नई डिजिटल सर्विस इकोनॉमी के चलते लोगों की जरूरत कम हो गई है। इस नए दौर में करीब 40% लोगों की जरूरत अब कंपनियों में नहीं रहेगी। कंपनिया डिजिटल मॉडल अपनाने लगी हैं और इससे ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत खत्म हो जाती है।

ऐसे में लोगों के पास नए दौर नें ज्यादा डायनैमिक होकर काम करने का विकल्प है। कई लोग इस दौर में विफल होंगे, मगर सफलता के लिए बदलाव आवश्यक है। 2020 तक आईटी सेक्टर के स्टाफ में 20 से 25 फीसदी तक कमी आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें