हचीसन के मोबाइल बिजनेस का अधिग्रहण करने वाली वोडाफोन से बकाया टैक्स, ब्याज और पेनाल्टी की वसूली करने में नाकाम रहने के बाद आयकर विभाग ने अब इसके लिए हचीसन का दरवाजा खटखटाया है।
Read Also: शाओमी रेडमी 4ए का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरियंट लॉन्च, जानें कीमत
हांगकांग की सीके हचीसन कंपनी को एक के बाद एक भेजे गए तीन नोटिस में विभाग ने कहा है कि उससे 32,320 करोड़ रुपये का बकाया वसूल किया जाना है। हचीसन ने हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी है।
आयकर विभाग ने हचीसन पर वोडाफोन सौदे में हुए 37,400 रुपये के पूंजीगत लाभ पर 7900 करोड़ रुपये के टैक्स, इस पर बकाया 16,430 के ब्याज और 7900 करोड़ रुपये की पेनाल्टी सहित 32,320 करोड़ रुपये का दावा ठोका है।
हचीसन ने 2007 में ब्रिटेन की वोडाफोन को भारत में अपना मोबाइल व्यवसाय 11 अरब डॉलर में बेच दिया था, लेकिन यह सारा लेनदेन हचीसन और वोडाफोन की सब्सिडियरियों के जरिए केमैन आईलैंड में हुआ जहां इस तरह के सौदों पर टैक्स नहीं लगता है।
Read Also: वोडाफोन लाया 392 रुपये का प्लान, रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री
हचीसन से पहले सरकार वोडाफोन से बकाया टैक्स की वसूली की कोशिश कर चुकी है। इसके खिलाफ कंपनी सुप्रीम कोर्ट गई थी, जहां 2012 में उसके पक्ष में फैसला आया था। फिलहाल यह मामला अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल में लंबित है।