फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज निवेशक झुनझुनवाला ने एक कंपनी के शेयर से कमाए 9.43 करोड़ रुपये

Thu, 23 Jul 2020 05:14 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राकेश झुनझुनवाला (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने इस साल महज एक कंपनी के शेयर से रोजाना 13.66 लाख रुपये कमाए हैं। झुनझुनवाला और उनकी पत्नी ने फार्मा पैकेजिंग रिसर्च सॉल्यूशन कंपनी बिलकेयर के शेयर से 23 मार्च से अगले कारोबारी सत्र तक कुल 9.43 करोड़ रुपये कमाए। 

विज्ञापन


तीन महीने तक झुनझुनवाला के पास इस कंपनी के 17.35 लाख शेयर थे जबकि उकी पत्नी के पास 2.62 लाख शेयर थे। बता दें कि इस साल वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया को मंदी का सामना करना पड़ा है। 23 मार्च को सेंसेक्स और निफ्टी के इतिहास में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी।  

23 मार्च को बीएसई पर बिलकेयर के शेयर की कीमत 14.25 रुपये पहुंच गई थी। तब इसके शेयर में झुनझुनवाला के निवेश की कीमत 2.84 करोड़ रुपये थी। लेकिन, तीन जुलाई को ये शेयर अपने 52 सप्ताह की ऊंचाई छूते हुए 61.45 रुपये पर पहुंच गए। ऐसे में झुनझुनवाला के हिस्से के शेयर की कीमत 12.27 करोड़ रुपये हो गई। इस तरह उन्हें 9.43 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें