फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरावट के साथ आज खुला बाजार, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी भी कमजोर

Fri, 09 Feb 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी बाजार की धीमी रफ्तार का असर भारतीय शेयर मार्केट पर शुक्रवार को भी दिखा। पिछले हफ्ते 35 हजार के स्तर पहुंचने वाला सेंसेक्स शुक्रवार को 33 हजार पर पहुंच गया। सेंसेक्स करीब 500 अंकों की गिरावट के साथ 33,930 के स्तर पर खुला है।

विज्ञापन


हालांकि,  50 शेयरों वाला निफ्टी 10 हजार के स्तर पर बरकार है, लेकिन उसमें भी कमजोरी आंकी गई। निफ्टी में 145 अंकों की गिरावट के साथ 10,431 के स्तर पर खुला।

बाजार में छाई मायूसी
शेयर बाजार में ऐसी मायूसी छाई है कि ज्यादातर स्टॉक्ल लाल निशान पर टिके हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 में से 8 स्टॉक्स का यहीं हाल है और बताया जा रहा है कि करीब 2.24 लाख करोड़ का नुकसाल हुआ है। 
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ बंद हुए। लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी होने के कारण दिन भर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 330 अंक की बढ़त के साथ 34,413 अंक पर और निफ्टी 100 अंक बढ़कर 10,577 अंक पर बंद हुआ। 

इससे पहले, आज सेंसेक्स 125 अंक बढ़कर 34,208 अंक पर खुला था। वहीं निफ्टी 12 अंक की बढ़त के साथ 10,518 अंक पर खुला। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स भी 1.8 फीसदी की उछाल के साथ 19,827.6 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें