फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत सरकार 25 चीनी वस्तुओं पर बढ़ा सकती है एंटी-डंपिंग ड्यूटी, घरेलू कंपनियों को होगा फायदा

Mon, 11 May 2020 10:07 AM IST
आसिम खान बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारत सरकार देश में घरेलू कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए चीन से आयात की जाने वालीं 25 वस्तुओं पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी बढ़ा सकती है। भारत सरकार के इस फैसले से चीन को काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इन वस्तुओं में कैलकुलेटर और यूएसबी ड्राइव से लेकर स्टील, सोलर सेल और विटामिन-ई तक शामिल हैं। 

विज्ञापन


दो दर्जन से अधिक चीनी सामानों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी इस साल खत्म होने वाली। ऐसे में सरकार इन सामानों पर डंपिंग ड्यूटी बढ़ाने का फैसला कर सकती है। अगर चीनी उत्पादों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी खत्म हो जाती है तो बाजार में चाइनीज सामानों की बाढ़ सी आ जाएगी। इससे घरेलू कंपनियों के व्यापार को भारी नुकसान होगा।

घरेलू कंपनियों को बचाने के लिए सरकार चीनी सामानों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी पांच साल के लिए बढ़ा सकती है। सरकार के इस फैसले से चीन को बड़ा झटका लग सकता है। भारत ने इन 25 वस्तुओं के साथ 2018-19 में चीन से कुल 70.32 बिलियन का आयात किया था। 
विज्ञापन


इन सभी उत्पादों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी पांच साल पहले लगाई गई थी और इस साल समाप्त हो रही है। सौर सेल और मॉड्यूल पर सुरक्षा शुल्क 30 जुलाई 2018 को लगाया गया था, और यह 29 जुलाई 2020 को समाप्त हो रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि चीनी आयात में सोडियम साइट्रेट, यूएसबी फ्लैश ड्राइव, कैलकुलेटर, स्टेनलेस स्टील उत्पाद, विटामिन सी और ई, नायलॉन टायर कॉर्ड, कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लैंप (सीएफएल), कास्टिक सोडा, फ्लोट ग्लास, टेबलवेयर, बरतन, प्लास्टिक प्रसंस्करण मशीनरी और सौर सेल समेत अन्य सामान शामिल हैं।  

अधिकारियों ने कहा कि सोडियम साइट्रेट की ड्यूटी 19 मई को समाप्त हो रही थी। पूरी जांच के बाद व्यापार निदेशालय (डीजीटीआर) ने पिछले गुरुवार को चीनी आयात पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी का विस्तार करने की सिफारिश की थी। सोडियम साइट्रेट दवा उद्योग द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक प्रमुख रासायनिक यौगिक है। सरकार ने मई 2015 में चीन से इसके आयात पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें