भारत का निर्यात नवंबर 2019 की तुलना में 9 फीसदी गिरकर 23.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2019 में देश का निर्यात 25.77 अरब डॉलर था। इसकी वजह पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग और कैमिकल जैसे सेगमेंट की शिपमेंट में गिरावट होना है।
वहीं, महीने के दौरान व्यापार घाटा कम होकर 9.96 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सरकार के बुधवार को जारी आधिकारिक डेटा से यह जानकारी मिली है। वहीं समीक्षाधीन महीने में 2019 की तुलना में आयात भी 13.33 फीसदी की गिरावट के साथ 33.39 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2019 में आयात 38.52 अरब डॉलर था।