फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : भारत ने चीनी कंपनी बाइटडांस के बैंक खातों को किया फ्रीज, टैक्स चोरी का आरोप

Tue, 30 Mar 2021 08:29 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारत ने चीनी कंपनी बाइटडांस के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है
  • चीनी कंपनी बाइटडांस पर टैक्स चोरी का आरोप है
विज्ञापन
ByteDance - फोटो : ByteDance / Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चीनी कंपनी बाइटडांस के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। कंपनी पर टैक्स चोरी का आरोप है। इस कार्रवाई के बाद कंपनी ने अब इसे चुनौती देते हुए अदालत से कहा है कि हमारे बैंक खातों को जल्द से जल्द शुरू किया जाना चाहिए नहीं तो हमारे व्यवसाय को भारी नुकसान होगा। 

विज्ञापन


बाइटडांस ने जनवरी में कई भारतीय कर्मचारियों को निकाल दिया था। कंपनी ने यह कार्रवाई भारत सरकार द्वारा इसके पॉपुलर वीडियो ऐप पर लगे बैन को न हटाने के बाद की थी। हालांकि भारत में बाइटडांस के अभी भी 1300 कर्मचारी कार्यरत हैं जिसमें से ज्यादातर लोग विदेशी ऑपरेशन पर काम कर रहे हैं। जिसमें कंटेंट मॉडरेशन भी शामिल है।

सूत्रों ने बताया कि मार्च महीने के दौरान भारत में मौजूद बाइटडांस के यूनिट और सिंगापुर में मौजूद इसकी मूल ईकाई TikTok Pte Ltd के बीच हुई डील में टैक्स की चोरी का पता चला था। इसके बाद अधिकारियों ने कंपनी के दो बैंक के खातों को फ्रीज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


बाइटडांस ने इस मामले को लेकर कोर्ट में चुनौती दी है जिसकी सुनवाई बॉम्बे हाईकोर्ट में होगी। इसमें बाइडांस इंडिया ने तर्क दिया है कि भारत द्वारा इस तरह की कार्रवाई   करना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें