फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जांच एजेंसियों के साथ पैन-खाते की जानकारी साझा करेगा आयकर विभाग

Sat, 25 Jul 2020 06:05 AM IST
अवधेश कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आयकर विभाग
विज्ञापन
आयकर विभाग ने सीबीआई, एनआईए सहित 10 जांच एजेंसियों के साथ पैन और खाते की जानकारी साझा करने का आदेश दिया है। सूचनाएं आतंकवाद रोधी प्लेटफॉर्म नाटग्रिड के जरिये साझा की जाएंगी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा है कि अनियमितता वाले किसी भी मामले में पैन, कर कटौती, संग्रह खाता नंबर (टैन), बैंक खाता, आईटीआर व टीडीएस आदि की जानकारी 10 जांच एजेंसियों से साझा की जा सकती है। 
विज्ञापन


सीबीआई, डीआरआई, ईडी, सीबीआईसी, कैबिनेट सचिवालय, जीएसटी निदेशालय, आईबी, नारकोटिक्स, वित्तीय जांच इकाई और एनआईए को पहले ही नाटग्रिड से रियल टाइम डाटा लेने की अनुमति है। सूचनाएं साझा करने को सीबीडीटी और नाटग्रिड ने एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि समझौते से साइबर खतरे को कम किया जा सकता है। अवांछित लेनदेन या वित्तीय धोखाधड़ी को भी समय रहते उजागर किया जा सकेगा।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें