फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली बोले- कारोबार के माहौल में भारी बदलाव, अब निवेश करना बेहद फायदेमंद

Sun, 15 Oct 2017 07:10 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
arun-jaitley
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था में सरकार की ओर किए गए कुछ ढांचागत बदलावों और ग्लोबल अर्थव्यवस्था में सकारात्मक रुख के दम पर भारत में अगले कुछ दशकों के दौरान तेज आर्थिक विकास हो सकता है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वाशिंगटन में यूएस-इंडिया स्ट्रेटजिक एंड पार्टनरशिप फोरम की बैठक  के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार तरक्की की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों को दौरान देश में कारोबार करने का पूरा माहौल बदल गया है।
विज्ञापन



जेटली ने कहा कि भारत में अगले एक-दो दशक के दौरान तेज रफ्तार आार्थिक विकास की काफी संभावनाएं हैं। सरकार ने आर्थिक मोर्चों पर काफी सुधार किए हैं। लिहाजा इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। जेटली ने कहा, मैं इस बारे में निश्चित हूं कि दुनिया में आर्थिक विकास दर रफ्तार पकड़ रही है। जहां तक भारत का सवाल है तो इसका भविष्य अहम मोड़ ले रहा है। 

पढ़ें- इकोनॉमी के तीन मोर्चों पर बड़े सुधार जरूरी: आईएमएफ

भारत की अर्थव्यवस्था ही इतनी बड़ी है कि इसमें अपार संभावाएं पैदा हो सकती हैं। जेटली ने कहा कि जब भाजपा 2014 में सत्ता में आई थी तो उसके पास सुधारों से मुंह मोड़ कर दूसरी ओर चलने का विक ल्प था। सरकार चाहती तो काले धन की अर्थव्यवस्था बदस्तूर चलने देती। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। सरकार ने काले धन की अर्थव्यवस्था को खत्म करने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए। और आखिरकार सरकार ने बड़े नोटों को बंद करने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें