दुनिया में भारत धीरे-धीरे एक बड़ी अर्थव्यवस्था बनता जा रहा है इसका सबूत अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की रिपोर्ट से मिलता दिख रहा है। जहां विश्व की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं कमजोरी की मार झेल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत इस क्षेत्र में बुलंदियां हासिल कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएमएफ ने सकल घरेलू उत्पाद (जीएसटी) के नॉमिनल टर्म्स को बेस रखकर बनाकर ये रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर भारत इसी तेजी से बढ़ता रहा तो वह जल्द ही जर्मनी के साथ ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ देगा। हालांकि, भारत को इसके लिए कड़ी मश्कत करनी होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2022 तक इस स्पीड के साथ जर्मनी को पछाड़ चौथे नंबर पर आ जाएगा। चौंका देने वाली बात है कि वो ब्रिटेन टॉप 5 से बाहर होकर छठे नंबर पर आ जाएगा। ब्रिटेन के लिस्ट से बाहर हो जाने के पीछे यूरोपीय संघ से इसके अलग हो जाने को वजह माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि भारत की सालाना अर्थव्यवस्था 9.9 फीसदी की गति से आगे बढ़ रहा है, जबकि ब्रिटेन की गति महज 2 फीसदी बताई जा रहा है। अभी फिलहाल इस लिस्ट में अमेरिका टॉप पर है, दूसरे पर चीन और जापान तीसरे नंबर पर है।