फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITR की डेडलाइन बढ़ाने पर हो रहा है विचार, 31 जुलाई है अभी आखिरी तारीख

Sat, 29 Jul 2017 05:29 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
ITR
विज्ञापन
सरकार इनकम टैक्स रिर्टन (ITR) फाइल करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाने पर रायशुमारी कर रही है। अभी आईटीआर की आखिरी तारीख 31 जुलाई है जिसके आगे बढ़ाए जाने की संभावना है। ये जानकारी वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। बता दें कि इस बात पर फैसला होते ही आईटीआर भरने की तारीख की सरकार जल्द घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि करदाताओं की मुश्किलों को देखते हुए आईटीआर की तारीख आगे करने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। तो दूसरी और देशभर में आधार को बेहद अनिवार्य दस्तावेज मानते हुए उसे आईटीआर के लिए पैन कार्ड के साथ लिंक करवाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक इस प्रकिया में देश के 45 प्रतिशत टैक्स पेयर्स का ही पैन कार्ड आधार से लिंक हो पाया है। वहीं, गुजरात और असम जैसे बाढ़ वाले इलाकों में टैक्स पेयर्स को अलग रख उन्हें आगे लिए मोहलत दी जाने पर भी विचार किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें