जियो की वजह से कई कंपनियों को टेलीकॉम मार्केट में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। एयरटेल ने कुछ समय पहले जारी किए आंकड़ों में जानकारी दी थी कि उसे नुकसान उठाना पड़ा, तो अब आईडिया भी अपने नुकसान की वजह जियो को बता रही है। आईडिया को इस तिमाही बड़ा नुकसान पहुंचा है।
आईडिया सेलुलर द्वारा दी गई जानकारी को आधार मानें तो इस तिमाही उसे 325.6 करोड़ का घाटा हुआ है। इस दौरान उसके रेवेन्यू में 13.7 की गिरावट आई है, जो अब 8194.5 करोड़ रह गई है।
#IdeaCellular posts Q4 FY17 loss of Rs 325.6 crore, revenue down 13.7 per cent at Rs 8,194.5 crore.— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2017
यही नहीं, सालाना आधार पर आईडिया को पहली बार तगड़ा घाटा उठाना पड़ा है। कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में हुए 2,714 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में 404 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
#IdeaCellular registers first-ever annual loss of Rs 404 crore for 2016-17, against a profit of Rs 2,714 crore in 2015-16.— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2017
बता दें कि पिछले साल आईडिया की कमाई इसी तिमाही में 9,500.7 करोड़ रुपये रही थी। आईडिया की सालाना आमदनी में भी कमी आई है, जो 36,162.6 करोड़ रुपये से घट कर 35,882.7 करोड़ रुपये रह गई।