फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक ने दिया तोहफा

Tue, 08 Mar 2016 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

500 महिला कर्मी कर सकती है घर से काम 50 कर्मी पहले से कर रही है घर से काम फेस रेकिग्निशन तकनीक की मदद से मिलेगा वर्क फ्रॉम होम का फायदा
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज बैंकिंग कंपनी आईसीआईसीआई ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला कर्मियों को खास तोहफे देते हुए इस बात का एलान किया है कि वे अब घर से भी बैंक के काम कर सकेंगी।
विज्ञापन


बैंक ने महिला कर्मियों को यह सुविधा देने के लिए फेस रेकिग्निशन तकनीक की मदद से महिलाएं घर से ही लैपटॉप पर लॉगिन कर सकेंगी और इससे बैंक का नेटवर्क भी सुरक्षित रहेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई बैंक अपने कोर बैंकिंग सिस्टम में लगे कर्मियों को घर से काम करने देने की पहल की है।

इस संबंध में iWork@Home की लॉंचिंग के मौके पर आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर ने कहा कि सर्वे में पता चला है कि महिलाएं मातृत्व अवकाश, बच्चों की देखभाल और दूर से आने की वजह से काम करना छोड़ देती हैं। ऐसी दशा में महिलाएं काम न छोड़े इसलिए यह योजना शुरु की गई है।
विज्ञापन


कोचर के मुताबिक 50 महिला कर्मी पहले से ही घर से काम कर रही हैं और 125 निवेदन उन्हें और मिल हैं। बैंक की माने तो करीब 500 महिला कर्मी जल्दी ही घर से काम करना शुरु करेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें