फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुरुन ग्लोबल सूची : शीर्ष- 500 मूल्यवान कंपनियों में 12 भारतीय, रिलायंस सबसे ऊपर, आईटीसी बाहर

Sat, 21 Aug 2021 07:52 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारतीय कंपनियों में टीसीएस व एचडीएफसी बैंक दूसरे एवं तीसरे स्थान पर
  • एपल 2.44 लाख करोड़ डॉलर पूंजी के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी
  • माइक्रोसॉफ्ट दूसरे, अमेजन तीसरे और अल्फाबेट चौथे पायदान पर 
विज्ञापन
रिलायंस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की शीर्ष-500 मूल्यवान कंपनियों में 12 भारतीय हैं। घरेलू कंपनियों में रिलायंस सबसे ऊपर है। हुरुन ग्लोबल 500 सूची में 48 कंपनियां इस बार बाहर हुई हैं। इनमें 2020 में 480वें स्थान पर रहने वाली आईटीसी भी शामिल है।     

विज्ञापन


हुरुन रिसर्च के मुताबिक, भारतीय कंपनियों में टीसीएस व एचडीएफसी बैंक दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं। आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल 2.44 लाख करोड़ डॉलर पूंजी के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है।

माइक्रोसॉफ्ट 2.11 लाख करोड़ डॉलर के साथ दूसरे, अमेजन (1.8 लाख करोड़) तीसरे और अल्फाबेट (1.7 लाख करोड़) चौथे पायदान पर है। हुरुन की इस सूची में दुनिया की 39 सरकारी कंपनियों को ही जगह मिली है। इसमें एसबीआई अकेली भारतीय कंपनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें