फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: दाल-रोटी खाना भी हो जाएगा महंगा, पनीर पर भी पड़ेगा असर

Fri, 23 Jun 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
1 जुलाई से लागू होने वाले गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) को लागू होने में कुछ ही दिन शेष पड़े हैं और हम रोजाना आपको बता रहे हैं कि कैसे यह कर प्रणाली आपके रोजमर्रा के जीवन पर कितना असर डालेगी। 
विज्ञापन


जुलाई से अगर आप अपने किचिन में ब्रांडेड आटा, दाल, चावल, मैदा और सूजी का इस्तेमाल करते हैं तो इस पर टैक्स लगेगा। इससे इनके रेट थोड़ा सा महंगा हो जाएगा। हालांकि सरकार ने ऐसे आटे, दाल को छूट दे रखी है जो किसी ब्रांड नेम से  नहीं बिकते हैं और बाजार में खुले में बेचा जाता है। 

पनीर, चीज़ और मक्खन पर भी पड़ेगा असर
सरकार ने इसके साथ ही पैकेट में बिकने वाले पनीर, मक्खन जैसे कि अमूल और पिज्जा में इस्तेमाल होने वाले चीज़ पर भी टैक्स लगा दिया है। इन पर अब 12 फीसदी टैक्स लग जाएगा। मान लिजिए अगर आप बाजार से 100 ग्राम का अमूल या फिर किसी अन्य ब्रांड का मक्खन लेकर के आते हैं और उसका प्राइस 40 रुपये है तो उसके 5 से 8 रुपये महंगा होने की उम्मीद है। ब्रेड को भी इसी दायरे में रखा गया है। 
विज्ञापन


ड्राईफ्रूट्स पर लगेगा 12 फीसदी टैक्स 
पैकेट में बिकने वाले काजू, बादाम, अखरोट, मखाने, खजूर, आम पापड़ पर सरकार ने 12 फीसदी टैक्स लगाया है। इससे ड्राईफ्रूट्स का इस्तेमाल करने वालों लोगों के लिए ये और महंगे हो जाएंगे। लोग अपने घरों में मेहमानों का स्वागत करने के लिए चाय के साथ नाश्ते के तौर पर नमकीन दालमोठ, मूंगफली, भुजिया और चिप्स परोसते हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर ये सामान भी मार्केट में पैकेट के तौर पर बेचा जाता है। इससे आपको मेहमानों का चाय-नाश्ते के साथ स्वागत करना भी महंगा पड़ने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें