फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजमर्रा की इन चीजों पर घट सकता है टैक्स, अगले सप्ताह GST काउंसिल की बैठक में फैसला संभव

Mon, 06 Nov 2017 06:30 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
GST council meeting
विज्ञापन
सरकार आम इस्तेमाल की कुछ चीजों पर एक बार फिर जीएसटी घटा सकती है। जीएसटी काउंसिल हैंड मेड फर्नीचर, प्लास्टिक के उत्पादों और शैंपू जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों पर जीएसटी दर घटाने पर विचार कर सकती है। अगले सप्ताह होने वाली काउंसिल की बैठक में रिटर्न फाइल करने के नियमों को सरल बनाने पर भी बातचीत होगी। 
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय से जुड़े कुछ आला अफसरों के मुताबिक वित्त मंत्री अरुण जेटली के नेतृत्व में काउंसिल की बैठक 10 नवंबर को होगी। इसमें कुछ आइटमों पर लगाए गए 28 फीसदी जीएसटी को कम करने पर विचार हो सकता है। इसके साथ ही मझोले और छोटे उद्योगों को राहत देने की कोशिश की जाएगी। काउंसिल उन सेक्टरों में टैक्स दरें वाजिब करने पर विचार सकती है जहां ये काफी ऊंची हो गई हैं। दरअसल जीएसटी लागू होन से इन सेक्टरों के उत्पादों या तो उत्पाद शुल्क से मुक्त थे या फिर इन पर काफी कम वैट लगता था।

जीएसटी लागू होने के बाद से हर महीने काउंसिल की बैठक होती है। काउंसिल ने जीएसटी लागू होने के बाद कई बार विभिन्न उत्पादों पर टैक्स की दरें वाजिब की हैं और जीएसटी फाइलिंग के नियमों को आसान बनाने के लिए कदम उठाए हैं। जीएसटी के तहत वस्तुओं और सेवाओं पर 5,12, 18 और 28 फीसदी टैक्स लगता है। जीएसटी में उत्पाद, सेवा और वैट समेत एक दर्जन टैक्स समाहित हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ये वस्तुएं हैं 28 फीसदी स्लैब में

- फोटो : अमर उजाला
28 फीसदी जीएसटी वाले रोजमर्रा के सामानों पर घटेगा टैक्स 
28 फीसदी जीएसटी दरों वाले इन सामानों पर 18 फीसदी टैक्स संभव 

इन चीजों पर घट सकता है टैक्स  
फर्नीचर, इलेक्ट्रिक स्विच, प्लास्टिक पाइप
प्लास्टिक शावर बाथ्स, सिंक, वाश बेसिन, बिडे, शौचालय पैन, सीट और कवर, फ्लशिंग सिस्टर्न और प्लास्टिक के अन्य सैनेटरी आइटम
वजन लेने वाली मशीन, कंप्रेसर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें