फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी हो जाएंगी लग्जरी और एसयूवी कार, बढ़ा हुआ GST सेस आज से होगा लागू

Mon, 11 Sep 2017 12:58 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लग्जरी, एसयूवी और मिडसाइज कारों पर बढ़ा हुआ वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सेस सोमवार से लागू हो जाएगा। जीएसटी काउंसिल ने 9 सितंबर को मझोली कारों पर 2 फीसदी सेस बढ़ाने का फैसला किया था, जिसके साथ ही इन कारों पर अब कुल जीएसटी 45 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही बड़ी कारों पर 5 फीसदी सेस बढ़ाने के साथ ही इन पर जीएसटी 48 फीसदी हो गया है। वहीं एसयूवी पर 7 फीसदी की बढ़ोतरी से जीएसटी 50 फीसदी हो गया है।

पढ़ें- GST में मिली राहत, किचन के सामान से लेकर रोजमर्रा जरूरत की 30 चीजों के दाम घटे

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने ट्वीट कर कहा है कि जीएसटी की बढ़ी हुई दर के बारे में अधिसूचना 11 सितंबर को जारी की जाएगी और उसी रात 12 बजे से यह दर प्रभावी हो जाएगी। 
विज्ञापन


शनिवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि बड़ी गाड़ी इस्तेमाल करने वाले लोग इतना बोझ उठा सकते हैं, इसलिए सेस बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें