फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में रिकॉर्ड घटा जीएसटी संग्रह, लॉकडाउन के कारण कारोबारी गतिविधियां ठप

Sat, 02 May 2020 07:01 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण कारोबारी गतिविधियां ठप होने से अप्रैल में जीएसटी संग्रह में रिकॉर्ड घटकर 28,309 करोड़ रहा। अप्रैल, 2019 में यह 1.13 लाख करोड़ रहा था, जबकि इस साल मार्च में यह आंकड़ा 97,597 करोड़ रहा था। एक सरकारी अधिकारी ने बताया, जीएसटी संग्रह के आंकड़े चिंताजनक हैं।

विज्ञापन


इसका कारण ई-वे बिल में कमी भी है। मार्च के शुरुआती दिनों में ही कोविड-19 के कारण आर्थिक गतिविधियां धीमी होने लगी थीं। मई और जून में संग्रह में गिरावट रह सकती है क्योंकि लॉकडाउन के बाद आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू होंगी। हालांकि, सरकार ने मार्च के लिए रिटर्न फाइल की अंतिम तारीख 5 मई तक बढ़ा दी है, जिससे कर संग्रह में राहत मिल सकती है।

ई-वे बिल में भारी गिरावट...

ई-वे बिल में अप्रैल में 80 फीसदी तक की गिरावट आई है, जिसमें मार्च में 30 फीसदी की कमी देखने को मिली थी। 1 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2020 के बीच जीएसटी नेटवर्क और व्यापार से 67.47 लाख ई-वे बिल जेनरेट किए गए। यह मार्च में जेनरेट 4.06 करोड़ ई-वे बिल का महज 17 फीसदी है। एक से दूसरे राज्य में 50,000 रुपये से अधिक के माल ढुलाई पर ई-वे बिल की जरूरत होती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें