फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से नीचे आया जीएसटी संग्रह

Mon, 01 Jul 2019 06:10 PM IST
Gaurav Pandey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जून में एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से नीचे 99,939 करोड़ रुपये पर आ गया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। जून महीने में जीएसटी संग्रह का आंकड़ा मई के 1,00,289 करोड़ रुपये से कम रहा है। 

विज्ञापन


यह पिछले साल के समान महीने के संग्रह 95,610 करोड़ रुपये से अधिक है। इस आंकड़े में केंद्र और राज्य सरकार दोनों का जीएसटी शामिल है। दो साल पहले 17 विभिन्न अप्रत्यक्ष कर शुल्कों को जीएसटी में समाहित कर लिया गया था। 

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘जून में कुल सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 99,939 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी का हिस्सा 18,366 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी का 25,343 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी का 47,772 करोड़ रुपये है। एकीकृत जीएसटी में आयात से जुटाया संग्रह 21,980 करोड़ रुपये है। इसके अलावा इसमें उपकर का हिस्सा 8,457 करोड़ रुपये है। उपकरण में 876 करोड़ रुपये आयात पर जुटाए गए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें