फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: 1 जुलाई से पहले खरीद लें फ्रिज-टीवी, फायदे में रहेंगे

Mon, 12 Jun 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप टेलीविजन, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या अन्य होम अप्लायंसेज खरीदना चाह रहे हैं तो एक जुलाई से पहले खरीदारी करने पर फायदे में रहेंगे। इन दिनों होम अप्लायंसेज बेचने वाले दुकानदार अपने मार्जिन में कटौती कर इन आइटम को सस्ते दामों पर बेच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आगामी एक जुलाई से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली लागू होने जा रही है।
विज्ञापन


सैमसंग होम अप्लायंसेज के अधिकृत विक्रेता आकाश गुप्ता ने बताया कि हर डीलर जीएसटी प्रणाली लागू होने से पहले अपने स्टॉक को कम करना चाह रहा है। उन्होंने बताया कि मान लीजिए किसी डीलर के पास 2 करोड़ रुपये का स्टॉक है, जिस पर वह पहले ही 12.5 फीसदी का वैट दे चुका है।

लेकिन जीएसटी लागू होने के बाद होम अप्लायंसेज उत्पादों पर 18 फीसदी या 28 फीसदी की दर से टैक्स लगेगा। ऐसे में पुराने माल को रखने पर उन्हें ज्यादा टैक्स देना पड़ सकता है। इसलिए विक्रेता अपने मार्जिन को कम क रके होम अप्लायेंसेज बेच रहे हैं। यही वजह है कि टेलीविजन, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे आइटम अभी सस्ते में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएमसीजी पर भी मिल रही है छूट

एक जुलाई से पहले स्टॉक निकालने के चक्कर में एफएमसीजी निर्माता कंपनियों ने जीएसटी में महंगे हो जाने वाले उत्पादों पर खुदरा विक्रेताओं के मार्जिन को बढ़ा दिया है। कई दुकानदार इसका फायदा उपभोक्ताओं को दे रहे हैं।

सदर बाजार के किराना व्यापारी रामफल बंसल ने बताया कि बड़े ब्रांड की एफएमसीजी कंपनियां जिन आइटम पर उन्हें 5 फीसदी का मार्जिन देती थीं, उसे बढ़ाकर 12-15 फीसदी कर दिया है ताकि जीएसटी लागू होने से पहले वे अपने अधिक से अधिक उत्पादों को खुदरा व्यापारियों के गोदाम में भर दें। उन्होंने बताया कि वह भी अपने ग्राहकों को इन आइटम पर अधिक छूट दे रहे हैं ताकि ग्राहक वह आइटम एक की जगह दो लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें