घरेलू ऑटो क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार विशेष पीएलआई योजना लाने पर विचार कर रही है। इसके तहत उत्पादन व खपत के आधार पर 57 हजार करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया जा सकता है।
तैयारी- क्षेत्र के लिए विशेष पीएलआई योजना ला सकती है सरकार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र ने ऑटो क्षेत्र के लिए उत्पादन व खपत आधारित विशेष प्रोत्साहन योजना पर काम तेज कर दिया है। इसे सेर्सिंग इंसेंटिव स्कीम का जाएगा। योजना के तहत तीन-चार छोटी योजनाएं शामिल होंगी, जो अलग-अलग क्षेत्रों में घरेलू उत्पादकों से खरीद के लिए ऑटो कंपनियों को प्रोत्साहित करेंगी।
इसके लिए 57 हजार करोड़ का बजट रखा है, जो देश में बड़े पैमाने पर ऑटोमोबाइल व कलपुर्जे की उत्पादन इकाइयां लगाने में मददगार होगा। ऑटो क्षेत्र के लिए मौजूदा पीएलआई योजना में 10 प्रतिशत प्रोत्साहन का एलान किया गया है। सरकार अब उत्पादन के अलावा घरेलू खरीद बढ़ाने पर भी जोर देना चाहती है।
कंपनियों को ऐसे मिलेगी प्रोत्साहन राशि
ऑटो कंपनियां अगर घरेलू बाजार से साल में 50-75 फीसदी तक सामान खरीदेंगी, तो उन्हें सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलेगा। इसका इस्तेमाल ई-वाहनों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने में भी किया जाएगा। इस क्षेत्र के लिए भी घरेलू बाजार से 50 फीसदी खरीद करना अनिवार्य होगा। साथ ही कंपनियों को सालाना 8 फीसदी की वृद्धि भी हासिल करनी होगी। योजना से देश के ऑटो क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और बड़े पैमाने पर नौकरियों के अवसर भी बनेंगे।