फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में बुजुर्ग पेंशनधारकों को सरकार दे सकती तोहफा, जानिए कैसे

Wed, 23 Dec 2020 12:31 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
विज्ञापन

कोरोना काल में बुजर्गों पर भी आर्थिक मार पड़ी है। अब सरकार उनको नए साल में आर्थिक मोर्चे पर तोहफा दे सकती है। सरकार पेंशनधारकों को इनकम टैक्स में छूट देने पर विचार कर रही है। बजट 2021-22 में पेंशनधारकों को सरकार टैक्स में कुछ राहत दे सकती है।

विज्ञापन


दरअसल, पेंशन फंड रेग्युलेटर एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने वित्त मंत्रालय से इनकम टैक्स में राहत देने की बात कही है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार  नेशनल पेंशन स्कीम के तहत बुजुर्गों को टैक्स में छूट प्रदान कर सकती है।


वहीं सरकार के सूत्रों के मुताबिक पेंशन फंड रेग्युलेटर एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सरकार से एनपीएस में चौदह फीसदी तक की हिस्सेदारी पर टैक्स छूट देने की सिफारिश की गई है। वहीं  साथ ही पेंशनधारकों को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर टैक्स छूट की सिफारिश मंत्रालय से की है।
विज्ञापन

 
पीएफआरडीए समय समय पर सरकार से पेंशनधारकों को छूट देने की मांग करता रहता है। वहीं टीयर-1 कर्मचारियों को एनपीएस से जुड़े मामलों में छूट देने और टीयर-2 के सभी पेंशनधारकों को 80C के तहत छूट देने की सिफारिश भी की है। साथ ही इन मुद्दों पर पेंशन फंड रेग्युलेटर एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी की चर्चा वित्त मंत्रालय से हुई है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें