फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी और लग्जरी कार होंगी महंगी, सरकार बढ़ा सकती है सेस

Mon, 07 Aug 2017 08:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और टॉप एंड लग्जरी कार जल्द ही महंगी हो सकती है। जीएसटी के बाद इन व्हीकल्स पर अतीरिक्त सेस भी लागू हो सकता है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जीएसटी लागू करने के बाद इन गाड़ियों पर सेस बढ़ा सकती है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार एसयूवी और टॉप एंड लग्जरी कार पर सेस 15 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर सकती है। मौजूदा समय में इन गाड़ियों पर 28 फीसदी जीएसटी के साथ कुल 43 फीसदी टैक्स लगता है। 

अगर केंद्र सरकार सेस बढ़ाती है तो यह टैक्स बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा। इसके साथ ही सरकार आम आदमी के रोजमरा कामों में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों और खाद्य वस्तुओं के टैक्स कम कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईब्रिड कार पर पुनर्विचार से किया इनकार

सूत्र के मुताबिक, कई ऐसी वस्तुएं है जिनकी कीमत पर दोवारा विचार किया जा रहा है। यह कीमते अगले महीने हैदराबाद में होने वाली जीएसटी काउंसील की मीटिंग में तय हो जाएगी। इस मीटिंग में सिगरेट,एसयूवी और टॉप एंड कार पर टैक्स तय हो सकता है। 

साथ ही उन्होंने बताया कि हाईब्रिड कार पर पुनर्विचार करने से इनकार कर दिया गया है। बता दें कि एसयूवी और टॉप एंड कार पर टैक्स बढ़ाने से सरकार को हाइब्रिड कार पर बढ़ाए गए टैक्स को लेकर हो रहे विरोध के कम होने की उम्मीद है। जीएसटी में हाइब्रिड कार पर सबसे ज्यादा टैक्स लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें