फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morgan Stanley: भारतीय शेयर बाजार में निवेश का अच्छा मौका, मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में दावा

Thu, 05 Jun 2025 03:20 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Morgan Stanley Report: मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दूसरे उभरते बाजारों की तुलना में भारत में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारतीय बाजरों ने अपने लचीलेपन को बनाए रखा। 
 
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : एडोव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक अनिश्चितताओं के इस दौर में भारत में निवेश करने का अच्छा मौका है। मॉर्गन स्टेनली ने अपनी हालिया रिपोर्ट "इंडिया इक्विटी स्ट्रैटेजी प्लेबुक" में यह दावा किया है। मॉर्गन स्टेनली एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी है। इसकी रिपोर्ट के अनुसार भारतीय बाजार में शेयर कम कीमतों पर मिल रहे हैं, जो दीर्घकालिक निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर है। 

उथल-पुथल के बीच भारतीय बाजार सकारात्मक रहा

इसमें कहा गया कि बाहरी उथल-पुथल के बीच धैर्य की जरूरत होगी। हमारा मानना है कि समय के साथ मुनाफा मिलेगा। सितंबर 2024 से भारत के इक्विटी बाजार ने बहुत सी बुरी खबरों का सामना करते हुए अपने लचीलेपन को बनाए रखा है। इसमें छोटे और मध्यम- कैप शेयरों में अधिक मूल्यांकन, व्यापक बाजार सुधार, अमेरिकी टैरिफ अस्थिरता और भू-राजनीतिक घटनाएं शामिल हैं। इन बाधाओं के बावजूद, लार्ज-कैप इंडेक्स अभी भी अपने सबसे ऊंचे स्तर से महज 5% नीचे है।

ऑपरेशन सिंदूर ने नया सिद्धांत स्थापित किया

मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि अगले तीन से पांच सालों में सालाना मध्यम से उच्च किशोर आय वृद्धि का अनुमान है। हाल में हुई ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद पर एक नया सिद्धांत स्थापित किया है, जो बतता है कि भारत भविष्य के हमलों को रोक सकता है। इसके अलावा, सैन्य प्रदर्शन में अप्रत्याशित उछाल रणनीति और युद्ध क्षमताओं में प्रगति को उजागर करता है।

दूसरे उभरते बाजारों की तुलना में भारत बेहतर

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आने वाले महीनों में दूसरे उभरते बाजारों की तुलना में भारत बेहतर प्रदर्शन करेगा। साथ ही, इसमें कुछ नकारात्मक कारकों की भी बात की गई है। इसमें आरबीआई की नरम कार्रवाई, जीएसटी दर में कटौती  अमेरिका के साथ व्यापार समझौता शामिल है। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक जोखिम के साथ -साथ टैरिफ नीति और विकास दर का भी असर पड़ेगा। वैश्विक मंदी के बाजार में इसके बेहतर प्रदर्षन करने की उम्मीद है, लेकिन तेजी के बाजार में इसका प्रदर्शन कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें