फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना 6 सप्ताह के निचले स्तर पर, डिमांड न होने से 28,930 रुपये पर हुआ बंद

Thu, 06 Jul 2017 06:45 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को सोना 290 रुपये गिरकर 6 सप्ताह के निचले स्तर 28,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसका कारण विदेशों में सोने की कीमतों में आई कमजोरी और स्थानीय ज्वेलरों की ओर से मांग में गिरावट रही।
विज्ञापन


घटी लिवाली के चलते चांदी भी 200 रुपये गिरकर 38,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई। वैश्विक तौर पर सिंगापुर में सोना 0.27 फीसदी गिरकर 1,223.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.56 फीसदी गिरकर 15.98 डॉलर प्रति औंस हो गई।

दूसरी तरफ, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने एक रिपोर्ट में कहा कि जीएसटी की वजह से भारत में गोल्ड की डिमांड पर शॉर्ट टर्म के लिए प्रेशर दिख सकता है। इसका असर देशी बाजारों में भी देखने को मिला।
विज्ञापन


दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 290-290 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 28,930 रुपए और 28,780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। 23 मई के बाद का यह न्यूनतम स्तर है। इस तरह चार दिन में सोना 480 रुपए नीचे आ चुका है।

गिन्नी की कीमत 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही। चांदी टंच 200 रुपए की तेजी के साथ 38,500 रुपए और साप्ताहिक डिलीवरी का भाव 155 रुपए की तेजी के साथ 37,485 रुपए प्रति किग्रा रहा। सिक्का चांदी लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें