फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के दामों में बड़ा बदलाव, जानिए क्या है नई कीमत

Wed, 06 Jul 2016 07:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
सोने के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। दरअसल बढ़ोत्तरी के पीछे का कारण विदेशी बाजारों में आई बड़ी तेजी को माना जा रहा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 400 रुपये मजबूत होकर 28 महीने के उच्चतम स्तर 31,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया।
विज्ञापन


वहीं चांदी भी 1,100 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ सवा दो साल के उच्चतम स्तर 47,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सोना 12 मार्च 2014 के बाद पहली बार 31,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर के पार गया है। इससे पहले सोना 320 रुपये मजबूत होकर 31,020 रुपये प्रति दस ग्राम रहा था। 

तो अभी और महंगा होगा सोना?

आपको बता दें कि यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन के अलग होने के बाद पूरी दुनिया में सोने की कीमत में भारी उछाल देखने का मिल रहा है। भारत में भी सोने की कीमत में पिछले पांच सालों में इतना उछाल कभी भी देखने को नहीं मिला है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डबल्‍यूजीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने में आगे भी तेजी का दौर जारी रह सकता है। यूरोपियन यूनियन से अलग होने के बाद ब्रिटेन की मुद्रा, पाउंड इस समय तीन दशक के निचले स्तर पर कारोबार रहा है, और उसमें निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है।

ऐसे में वहां के निवेशक पाउंड को बचाने के लिए सोने में निवेश कर रहे हैं। इस कारण पूरी दुनिया में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।

आगे भी सोने में जारी रहेगी तेजी

सोना
विश्व की सबसे बड़ी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की संस्था, एसपीडीआर के आकड़ों के मुताबिक पूरी दुनिया के संस्थागत निवेशक इस वक्त सोने में ज्यादा निवेश कर रहे हैं। अभी हाल ही में करीब 934 टन सोने का कारोबार हुआ था, जबकि जून महीने के शुरुआती दिनों में सिर्फ 868 टन का करोबार होता था।

सोने में निवेश के बढ़ने के कारण आगे सोने में तेजी जारी रहेगी। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का मानना है कि लोग अब बेहतर लाभ के पेंशन फंड को सोने में निवेश कर सकते है जो कि पहले आमतौर पर नहीं देखा जाता था।
विज्ञापन

निवेशक सोने में व्यापार को दे रहे तरजीह

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने यह भी कहा कि, पाउंड कुछ आरक्षित मुद्राओं में से एक है इसलिए यह संभावना है कि इंग्लैंड का केंद्रीय बैंक अधिक सोना खरीदेगा। सोने की कीमत में उछाल के साथ-साथ खदानों से सोना निकालने वाली कंपनियों के शेयरों की कीमत में भी भारी उछाल देखने का मिल रहा है।

सोने की कीमत में उछाल को देखते हुए कई निवेशक इस समय डॉलर/पाउंड की जगह सोने में व्यापार को तरहीज दे रहे हैं। ऐसा वो पाउंड की कीमत में गिरावट को देखते हुए घाटे से बचने के लिए कर रहें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें