निवेशकों को है अमेरिकी नॉनफार्म डेटा का इंतजार- चैनवाला
विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना 0.22 प्रतिशत बढ़कर 3,360.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला के अनुसार, सोने में मजबूती का रुख बना हुआ है। निवेशक आज जारी होने वाले अमेरिकी नॉनफार्म पेरोल डेटा से पहले सतर्क हैं।
चांदी 13 साल के उच्चतम स्तर पर- कोटक सिक्योरिटीज
वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी 1.63 प्रतिशत बढ़कर 36.23 डॉलर प्रति औंस हो गई। ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने कहा कि आपूर्ति-मांग के बुनियादी सिद्धांतों में सुधार और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के बीच चांदी 13 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
आरबीआई ने ऋण मूल्य अनुपात को 85% तक बढ़ाया
रिजर्व बैंक ने सोने में ऋण मूल्य अनुपात (एलटीवी) को बढ़ाने का भी फैसला किया। इसे मौजूदा 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 85% तक करने का फैसला किया। यह छूट कुछ शर्तों के साथ दी जाएगी। 2.5 लाख रुपये से कम के छोटे ऋण पर ही इसे लागू किया जाएगा। साथ ही, कुछ गैर-बैंक ऋणदाताओं और छोटे बैंकों के मामले में एलटीवी को 88 प्रतिशत तक बढ़ाया जा रहा है। एलटीवी बढ़ने 85% होने का मतलब है कि अगर आप एक लाख रुपये के मूल्य का सोना बैंक में गिरवी रखते हैं, तो आपको 85000 तक कर्ज मिलेगा।