सोमवार को सोने के रेट में छाई सुस्ती का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। जीएसटी के लागू होने के बाद सोने का प्राइस जहां गिर गया, वहीं मांग में भी 75 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा कम बिक्री साउथ के मार्केट में देखने को मिली।
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष नीतिन खंडेलवाल ने कहा कि जीएसटी के कारण लोगों ने सोना खरीदना कम कर दिया है, क्योंकि प्राइस बढ़ गए हैं। हालांकि अभी ज्वैलरी बनवाने मे कितना पैसा लगेगा इस पर स्पष्टता न होने के कारण लोग गोल्ड खरीदने से बच रहे हैं।
दिल्ली बुलियन मार्केट में सोना 10 रुपए फिसलकर 29,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि इंडस्ट्रीयल यूनिट्स और क्वाइन मेकर्स के बीच मांग में आई गिरावट की वजह से चांदी 265 रुपए सस्ती हो गई। चांदी की नई कीमत 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
कमजोर पड़ने से बने दबाव और लोकल ज्वैलर्स के बीच सुस्त डिमांड की वजह से सोमवार को सोने की कीमतों में मामूली सी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को दिल्ली बुलियन मार्केट में सोना 10 रुपए फिसलकर 29,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि इंडस्ट्रियल यूनिट्स और क्वाइन मेकर्स के बीच मांग में आई गिरावट की वजह से चांदी 265 रुपए सस्ती हो गई। चांदी की नई कीमत 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।