फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना हुआ महंगा, चांदी में 605 रुपये की उछाल

Fri, 17 Mar 2017 10:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
सोना हुआ मंहगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक लंबे समय बाद घरेलू सर्राफा बाजार में बेहतर उछाल देखी गई है। दिसंबर से गिरावट का मुंह देख रहा सोना शुक्रवार को 440 रुपये महंगा हो गया। इस तेजी के साथ सोने का दाम 28425 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ चांदी भी इस रेस में पीछे नहीं रही है।
विज्ञापन


चांदी में भी 605 रुपये महंगी हो गई है, जिसका दाम 40650 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया। बता दें कि गुरुवार को सोने का दाम 82 रुपये सस्ता हो गया, जिसके बाद उसका रेट 27994 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। चांदी 44 रुपये सस्ती हुई, जिसका दाम 40039 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें